LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता या महंगा? चेक करें आज का रेट
मुख्य बातें
- LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज रविवार को कोई बदलाव नहीं हुआ है
- आखिरी बार घरेलू सिलेंडर का रेट जून में बढ़ा था

LPG Price Today: पेट्रोल और डीजल की तरह एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर का दाम आखिरी बार 7 जून को बढ़ाया था। जब से युद्ध शुरू हुआ है उसके बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम दो बार बढ़ाया गया है। इन दो बार मिलाकर दाम 89 रुपये का इजाफा हुआ है। बता दें, 1 जुलाई 2026 को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 183.50 रुपये का इजाफा हुआ था।
कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट (commercial LPG price today)
नई दिल्ली - 2930 रुपये
कोलकाता - 3081.50 रुपये
मुंबई - 2885.50 रुपये
चेन्नई - 3106 रुपये
गुरुग्राम - 2947.50 रुपये
नोएडा - 2930 रुपये
बेंगलुरू - 3021 रुपये
भुवनेश्वर - 3114.50 रुपये
चंडीगढ़ - 2954.50 रुपये
हैदराबाद - 3191 रुपये
जयपुर - 2957.50 रुपये
लखनऊ - 3052.50 रुपये
पटना - 3227 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 2971.50 रुपये
घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट (domestic lpg price today)
नई दिल्ली - 942 रुपये
कोलकाता - 968 रुपये
मुंबई - 941.50 रुपये
चेन्नई - 957.50 रुपये
गुरुग्राम - 950.50 रुपये
नोएडा - 939.50 रुपये
बेंगलुरू - 944.50 रुपये
भुवनेश्वर - 968 रुपये
चंडीगढ़ - 951.50 रुपये
हैदराबाद - 994 रुपये
जयपुर - 945 रुपये
लखनऊ - 979.50 रुपये
पटना - 1031.50 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 951 रुपये
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से बाधित होने की वजह से भारत के लिए समस्या खड़ी हो गई है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा इन खाड़ी के देशों से आयात करता रहा है। पिछली बार युद्ध के शुरू होने के बाद जब आपूर्ति प्रभावित हुई तब भारत ने अन्य देशों से भी एलपीजी आयात किया था। इसमें अमेरिका भी शामिल है। भारत आने वाले समय के लिए इस रणनीति पर काम कर रहा है। अब स्थिर एक देश या एक क्षेत्र पर एलपीजी निर्भरता कम करने की लगातार चर्चा हो रही है।
घरेलू स्तर पर एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बनाए रखने के लिए सरकार ने देश के अंदर प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्णय किया था। इसके अलावा इंडस्ट्रीज आदि सेक्टर्स के लिए सप्लाई होने वाले एलपीजी में कटौती की गई है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


