LPG सिलेंडर के रेट, बुकिंग और डिलीवरी को लेकर क्या हैं लेटेस्ट अपडेट्स
LPG Price Today: दिल्ली में 14.2 किलो वाला सिलेंडर ₹913 और कमर्शियल ₹2078.50 का है। गोरखपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज 975 रुपये में मिल रहा है जबकि, कमर्शियल 2262.5 रुपये में। जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर ₹916.5 और 19 किलो वाला कमर्शियल ₹2031 में बिक रहा है।

एलपीजी सिलेंडर की प्राइस, बुकिंग, सप्लाई और डिलीवरी को लेकर कई अपडेट्स हैं। शहरों में बुकिंग का अंतर 21 से 25 दिन और गांवों में 45 दिन तक है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने दावा किया है कि घरेलू एलपीजी पहले दी जा रही है और कहीं भी सिलिंडर खत्म होने की सूचना नहीं है। दूसरी ओर सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने LPG सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए हैं।
यूपी में क्या हैं LPG के रेट
लखनऊ में घरेलू सिलेंडर जहां 950.50 रुपये में मिल रहा है वहीं कमर्शियल 2201 रुपये का है। गोरखपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज 975 रुपये में मिल रहा है जबकि, कमर्शियल 2262.5 रुपये में। आगरा में घरेलू सिलेंडर 924.50 रुपये है तो कमर्शियल 2132.5 रुपये का। कानपुर में घरेलू सिलेंडर के आज के रेट 928 रुपये हैं, जबकि कमर्शियल के 2099 रुपये।
एलपीजी प्राइस: इंदौर, रायपुर, पटना
इंडेन के मुताबिक इंदौर में घरेलू सिलेंडर 941 रुपये का है और कमर्शियल 2186 रुपये का। रायपुर में घरेलू सिलेंडर 984.5 रुपये और कमर्शियल 2301 रुपये में है। पटना में आज घरेलू सिलेंडर ₹1011 और कमर्शियल ₹2365 का है।
एलपीजी प्राइस : जयपुर, देहरादून, बेंगलुरु,
जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर ₹916.5 और 19 किलो वाला कमर्शियल ₹2031 में बिक रहा है। देहरादून में घरेलू सिलेंडर ₹932 और कमर्शियल ₹2136 का है। अंडमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट ₹989 हैं तो कमर्शियल के ₹2496.50 है। हैदराबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹965 और कमर्शियल ₹2321 है। बेंगलुरु में घरेलू ₹915.50 और कमर्शियल ₹2161 में बिक रहा है।
एलपीजी प्राइस टूडे: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई
दिल्ली में 14.2 किलो वाला सिलेंडर ₹913 और कमर्शियल ₹2078.50 का है। मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹912.50 और कमर्शियल ₹2031का है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर ₹939 और कमर्शियल ₹2208 में मिल रहा है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर ₹928.50 और कमर्शियल ₹2,246.50 का है।
एलपीजी सप्लाई को लेकर क्या बोली सरकार
पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक सरकार ने पश्चिम एशिया और होर्मुज स्ट्रेट के हालात के बीच ईंधन की सप्लाई बनाए रखने के लिए कदम उठाए हैं। अब करीब 98% बुकिंग ऑनलाइन हो रही है। सिलिंडरों के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए 94% डिलीवरी 'डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड' (DAC) से की जा रही है। यह कोड ग्राहक के रजिस्टर मोबाइल पर भेजा जाता है।
घबराकर खरीदारी न करें
मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की कमी नहीं है, इसलिए घबराकर खरीदारी न करें। डिजिटल तरीकों से ही बुकिंग करें और डीलरों के पास जाने से बचें।
किसे मिल रहा कमर्शियल सिलेंडर
सरकार ने घरेलू एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी की 100% सप्लाई सुनिश्चित की है। कमर्शियल एलपीजी में सबसे पहले अस्पतालों, स्कूल-कॉलेजों, दवा, स्टील, ऑटो, बीज और कृषि क्षेत्र को दी जा रही है। प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो के छोटे सिलिंडरों की सप्लाई दोगुनी कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


