LPG, पेट्रोल और डीजल के बढ़ेंगे अब दाम? अमेरिका ने शुरू की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी, भयानक हो सकता असर

Apr 14, 2026 01:34 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

ईरान से साथ वार्ता असफल रहने के बाद अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी का फैसला किया है। अगर ऐसा हो जाता है तो यह LPG, पेट्रोल और डीजल के लिए बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। 

LPG, पेट्रोल और डीजल के बढ़ेंगे अब दाम? अमेरिका ने शुरू की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी, भयानक हो सकता असर

LPG Petrol Diesel Price: ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में हुई वार्ता बेनतीजा रही। जिसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी का आदेश दे दिया। जिसके बाद ईरान ने भी अमेरिका को धमकी भरे अंदाज में जवाब दिया है। अगर यह तनाव बढ़ता है तो उसका असर भारत जैसे देशों पर प्रमुख तौर पर पड़ेगा। सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या आने वाले समय में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया जाएगा?

सरकार पर बढ़ रहा है दबाव (US Iran Crisis)

भारत कच्चा तेल और गैस को अन्य देशों से आयात करता है। उसमें से भी एलपीजी तो प्रमुख तौर पर खाड़ी के देशों से ही मंगाई जाती है। युद्ध शुरू होने के बाद भारत अपने कुछ एलपीजी टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से लाने में सफल रहा है। लेकिन अगर अमेरिकी नाकेबंदी बढ़ती है तो भारत के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी। जिससे केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ेगा।

लगातार बढ़ रहा है कॉमर्शियल LPG सिलेंडर का रेट (LPG Cylinder Rate Today)

1 अप्रैल को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में 195 रुपये से 218 रुपये तक का इजाफा किया गया था। कीमतों को बढ़ाए जाने की वजब से दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर का रेट 2078.50 रुपये तक पहुंच गया। वहीं, 5 किलोग्राम वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 51 रुपये की बढ़ोतरी तब की गई थी। बता दें, 7 मार्च को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में भी इजाफा किया गया था। तब दिल्ली में 60 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। हालांकि, उसके बाद एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली थी।

पेट्रोल और डीजल का क्या? (Petrol Diesel price today)

युद्ध के शुरू होने से पहले कच्चे तेल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। लेकिन अब यह 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। कच्चे तेल के रेट में हुए इजाफे की वजह से तेल मार्केटिंग कंपनियों के ऊपर दबाव बढ़ा है। पिछले दिनों सरकार ने राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर 10-10 रुपये की एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। बता दें, नायरा और शेल इंडिया ने पहले ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। अब देखना है कि सरकार तेल कंपनियां कीतनें दिनों तक इस बढ़े बोझ को उठाती हैं।

अमेरिका और ईरान के दूसरे राउंड की बातचीत? (US Iran Second Round Talk)

पहले राउंड की असफल बातचीत के बाद अब अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे राउंड की बातचीत 16 अप्रैल को हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों देश बातचीत को लेकर सहमत हो गए हैं। हालांकि, इस बैठक को लेकर कोई स्पष्टता अब तक नहीं आई है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,