इन ग्राहकों को सरेंडर करना होगा LPG गैस सिलेंडर, डिलीवरी के तरीके में भी बदलाव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • 1 मई से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है तो इसके साथ ही कई नियमों में बदलाव भी किए गए हैं
  • इन नए नियमों का सीधा असर ग्राहकों पर पड़ने वाला है
  • आइए डिटेल जान लेते हैं
इन ग्राहकों को सरेंडर करना होगा LPG गैस सिलेंडर, डिलीवरी के तरीके में भी बदलाव

नए महीने की शुरुआत हो चुकी है। नए महीने के पहले दिन यानी 1 मई से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है। इसके साथ ही एलपीजी डिलीवरी समेत कई नियमों में बदलाव हुए हैं। इन नए नियमों का सीधा असर ग्राहकों पर पड़ने वाला है। आइए डिटेल जान लेते हैं।

पीएनजी और LPG एक साथ नहीं

दरअसल, ऊर्जा संकट के बीच बीते मार्च महीने में सरकार ने एलपीजी और पीएनजी के एक साथ इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। सरकार ने उन घरों को टारगेट किया है जिनके पास एलपीजी और पीएनजी, दोनों कनेक्शन हैं। गलत इस्तेमाल को रोकने और सब्सिडी को बेहतर तरीके से टारगेट करने के लिए दोहरे कनेक्शन पर रोक लगाने के बाद सरकार ने ऐसे घरों की पहचान करना शुरू कर दिया है जिनके पास दोनों कनेक्शन हैं।

जिन घरों में पाइप वाली नेचुरल गैस यानी पीएनजी आती है, उन्हें अपने घरेलू LPG कनेक्शन सरेंडर करने होंगे। अब वे LPG रिफिल या नए कनेक्शन के हकदार नहीं होंगे। तेल कंपनियों और डिस्ट्रीब्यूटरों को भी निर्देश दिया गया है कि वे ऐसे ग्राहकों को एलपीजी सिलडेंर सप्लाई न करें। जानकारी के मुताबिक दोहरे कनेक्शन वाले 43,000 से अधिक ग्राहकों ने अपने LPG कनेक्शन सरेंडर कर दिए हैं।

- किसी भी कंपनी के एलपीजी गैस सिलेंडर ग्राहकों को अब बुकिंग के समय अंतराल, OTP-आधारित डिलीवरी और अनिवार्य KYC अपडेट से जुड़े नए नियमों का पालन करना होगा। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शहरी क्षेत्रों में बुकिंग का समय अंतराल 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन तक कर दिया है।

- सरकार ने कॉमर्शियल एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर 993 रुपये की वृद्धि हुई। होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली 19 किलोग्राम की कॉमर्शियल एलपीजी की कीमत दिल्ली में अब रिकॉर्ड 3,071.5 रुपये हो गई है, जो पहले 2,078.50 रुपये थी। एलपीजी की कीमतों में आखिरी बढ़ोतरी एक अप्रैल को 195.50 रुपये प्रति सिलेंडर की हुई थी। इससे पहले एक मार्च को 19 किलो के सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की वृद्धि हुई थी। तीन बार की बढ़ोतरी में कॉमर्शियल एलपीजी की कीमतों में 1,303 रुपये की वृद्धि हुई है।

-घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू एलपीजी की कीमतों में आखिरी बार सात मार्च को 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।