₹642 में सबसे सस्ता LPG सिलेंडर देगी सरकार, किसके लिए खुशखबरी, जान लीजिए

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 942 हो गई है, जो पहले 913 रुपये थी
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सिलेंडर ₹642 में उपलब्ध होगा
₹642 में सबसे सस्ता LPG सिलेंडर देगी सरकार, किसके लिए खुशखबरी, जान लीजिए

LPG Gas cylinder: बीते कुछ महीनों में ग्लोबल टेंशन की वजह से LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। घरेलू से कॉमर्शियल और छोटू एलपीजी सिलेंडर तक की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। इस बढ़ोतरी की वजह से पीएम उज्जवला योजना के तहत बांटे जाने वाले एलपीजी सिलेंडर के भी दाम बढ़ गए हैं। सरकार से सब्सिडी मिलने के बावजूद उज्जवला लाभार्थियों को अब अपनी जेब पहले के मुकाबले ज्यादा ढीली करनी होगी। बहरहाल, आइए जान लेते हैं कि अभी किस सिलेंडर की कीमत सबसे कम है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर

देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 942 हो गई है, जो पहले 913 रुपये थी। अमेरिका और ईरान जंग की वजह से 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के दाम कुल मिलाकर 89 रुपये बढ़ चुके हैं।

उज्ज्वला लाभार्थी के लिए क्या दाम?

वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के लाभार्थियों को साल में चार बार 300 रुपये की सब्सिडी मिलने के बाद सिलेंडर ₹642 में उपलब्ध होगा। हालांकि, पिछले साल यह सब्सिडी साल में नौ बार देने की घोषणा की गई थी। होटल और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाली 19 किलोग्राम कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3,113.50 रुपये है। वहीं, पांच किलोग्राम 'फ्री-ट्रेड एलपीजी सिलेंडर' की कीमत 821.50 रुपये है। इसे छोटू सिलेंडर के नाम से जाना जाता है।

छोटू सिलेंडर के बारे में

छोटू सिलेंडर खास तौर पर उन लोगों के लिए लॉन्च किया गया है जो शहरों और कस्बों में काम के सिलसिले में बाहर से आकर बसे हैं और जिनके पास स्थानीय पते का सबूत नहीं है, साथ ही उन लोगों के लिए भी जिनकी गैस की खपत कम है और ऐसे कमर्शियल प्रतिष्ठानों के लिए जिनके पास जगह कम है। ग्राहक इंडेन डिस्ट्रीब्यूटरशिप के बड़े नेटवर्क और इंडियन ऑयल रिटेल आउटलेट, चुनिंदा किराना स्टोर और चुनिंदा लोकल सुपरमार्केट जैसे बिक्री केंद्रों से 'छोटू' गैस सिलेंडर ले सकते हैं।

पहचान प्रमाण की जरूरत

अगर आपकी दिलचस्पी है तो सिर्फ पहचान का प्रमाण देकर नया 'छोटू' गैस कनेक्शन ले सकते हैं। देश भर में किसी भी बिक्री केंद्र या डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर जाकर रिफिल लिया जा सकता है। ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी शहर में 'छोटू' गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर सिलेंडर बिक्री केंद्रों से खरीदे जाते हैं, तो ग्राहकों के पास सिलेंडर वापस करने का भी विकल्प होता है, जिसके लिए इस्तेमाल की अवधि की परवाह किए बिना प्रति सिलेंडर 500 रुपये की तय रकम मिलती है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़₹642 में सबसे सस्ता LPG सिलेंडर देगी सरकार, किसके लिए खुशखबरी, जान लीजिए