LPG सिलेंडर फ्री में देगी सरकार, 3 महीने में मिलने वाली है खुशखबरी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • दीपावली के त्योहार में अभी तीन महीने का समय है लेकिन इस मौके पर जो तोहफा मिलेगा उसका इंतजार करोड़ों लोग कर रहे हैं
  • इस मौके पर 2 बड़े राज्य फ्री में एलपीजी सिलेंडर देंगे
फ्री एलपीजी सिलेंडर का तोहफा
दीपावली पर फ्री एलपीजी सिलेंडर का तोहफा

वैसे तो दीपावली के त्योहार में अभी तीन महीने का समय है लेकिन इस मौके पर जो तोहफा मिलेगा उसका इंतजार करोड़ों लोग कर रहे हैं। ये तोहफा फ्री एलपीजी सिलेंडर का है। आइए डिटेल में जान लेते हैं।

किन लोगों को मिलेगा फायदा

दरअसल, दीपावली के मौके पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार फ्री में एलपीजी सिलेंडर देगी। दिल्ली में राशन कार्ड वाले सभी परिवारों को LPG सिलेंडर दिए जाएंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था, "दिल्ली में राशन कार्ड वाले सभी परिवार इस योजना के दायरे में आएंगे। यह योजना सभी राशन कार्ड धारकों पर समान रूप से लागू होगी, चाहे वे खाना पकाने के लिए LPG का इस्तेमाल करते हों या पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन का। आर्थिक मदद हर साल दो मौकों - होली और दिवाली - पर दी जाएगी, चाहे उस महीने में सिलेंडर रिफिल कराया गया हो या नहीं।"

बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) की कीमत 942 रुपये प्रति सिलेंडर बनी हुई है। दिल्ली में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत आने वाले लाभार्थियों को भारत सरकार की तरफ से मिलने वाली ₹300 प्रति सिलेंडर सब्सिडी के बाद, ₹642 प्रति सिलेंडर की आर्थिक मदद मिलेगी। वहीं, उज्ज्वला योजना में शामिल न होने वाले राशन कार्ड धारक परिवारों को 942 रुपये प्रति सिलेंडर की मदद दी जाएगी। इस योजना पर सालाना अनुमानित खर्च लगभग ₹242.77 करोड़ हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोगों को फायदा

वहीं, दीपावली के मौके पर उत्तर प्रदेश में उज्जवला योजना के लाभार्थियों को फ्री एलपीजी सिलेंडर मिलेगा। दरअसल, उत्तर प्रदेश में रिफिल सब्सिडी योजना 2022 में शुरू की गई थी। इसके तहत, लाभार्थी होली या दीपावली से पहले या बाद में अपनी नजदीकी एजेंसी से भरा हुआ LPG सिलेंडर मुफ्त में ले सकते हैं।

बता दें कि नरेंद्र मोदी सरकार ने 2016 में उज्जवला योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है। हालांकि, सरकार ने हाल में उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की वार्षिक सीमा नौ से घटाकर चार कर दी है। यह बदलाव औसत घरेलू खपत को ध्यान में रखते हुए किया गया है। वर्ष 2016 में शुरू हुई इस योजना के तहत पहले लाभार्थियों को साल में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर सब्सिडी पर मिलते थे। हालांकि, पिछले साल सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या घटाकर नौ कर गई थी, जिसे अब और भी घटाकर चार कर दिया गया है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़LPG सिलेंडर फ्री में देगी सरकार, 3 महीने में मिलने वाली है खुशखबरी