LPG सिलेंडर के दाम पर क्या हुआ फैसला? चेक करें 22 अगस्त की कीमतें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  •  22 अगस्त को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की क्या कीमतें थीं? तेल कंपनियों ने इस पर क्या फैसला लिया है? आइए डिटेल में जान लेते हैं

LPG की कीमतों में बदलाव नहीं
LPG की क्या है कीमतें, चेक करें

LPG cylinder price: बीते कुछ महीनों से अमेरिका और ईरान जंग की वजह से एलपीजी का संकट देखने को मिला है। इससे निपटने के लिए सरकार ने कई अहम फैसले भी लिए हैं। हालांकि, इसके बावजूद लोगों की चिंता एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को लेकर रहती है। आइए जान लेते हैं कि 22 अगस्त को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की क्या कीमतें थीं।

75 दिन से नहीं बदले एलपीजी के दाम

दरअसल, घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसकी कीमत 942 रुपये प्रति सिलेंडर बनी हुई है। बता दें कि घरेलू एलपीजी की कीमत में आखिरी बार सात जून को 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। कहने का मतलब है कि बीते 75 दिन से एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। इससे पहले पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति प्रभावित होने और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में तेजी के चलते मार्च में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।

कॉमर्शियल सिलेंडर में आखिरी बढ़ोतरी कब?

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली कॉमर्शियल एलपीजी की कीमत में एक अगस्त को बड़ी कटौती की गयी। इसके तहत 19 किलोग्राम के एलपीजी के सिलेंडर के दाम में 192 रुपये की कमी की गई है। दिल्ली में 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 2,930 रुपये के बजाय 2,738 रुपये का मिलेगा।

यह लगातार दूसरा महीना है, जब कॉमर्शियल एलपीजी की कीमत में कटौती की गई है। इससे पहले एक जुलाई को 183.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई थी। बता दें कि एक जुलाई और एक अगस्त को कॉमर्शियल एलपीजी की कीमतों में की गई कटौती से पहले पश्चिम एशिया संकट के कारण जून में इसकी कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी।

फरवरी के आखिर में संघर्ष शुरू होने के बाद 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत जून में बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई थी जबकि फरवरी में यह 1,740.50 रुपये थी। यानी इस दौरान इसमें कुल 1,373 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई थी। इसके साथ ही बाजार मूल्य वाले पांच किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी 808.50 रुपये से घटाकर 762 रुपये कर दी गई है।

ई-केवाईसी जरूरी

बिना किसी रुकावट के एलपीजी सेवा का लाभ जारी रखने के लिए अपना ई-केवाईसी पूरा करना जरूरी है। इसकी डेडलाइन कल यानी 23 अगस्त है। Indane, भारत गैस और HPCL के यूजर्स घर बैठे ही LPG ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं। इंडेन यूजर्स IndianOil ONE ऐप और Aadhaar FaceRD ऐप का इस्तेमाल करके इसे पूरा कर सकते हैं। BPCL यूजर्स Hello BPCL ऐप का इस्तेमाल करके ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं। HP Gas कस्टमर्स HP Pay ऐप या Aadhaar FaceRD ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़LPG सिलेंडर के दाम पर क्या हुआ फैसला? चेक करें 22 अगस्त की कीमतें