LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, यहां चेक करे आज की कीमत

Apr 06, 2026 09:11 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

LPG Price: 1 अप्रैल को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में इजाफा किया गया था। इससे पहले मार्च के महीने में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट बढ़ा दिया गया था। बता दें, आज 6 अप्रैल को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है।

LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, यहां चेक करे आज की कीमत

LPG Price: इजरायल-ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बुरा असर पड़ा है। जिसकी वजह से तेल और गैस की सप्लाई बाधित हुई है। सप्लाई पर असर पड़ने की वजह से कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। 1 अप्रैल को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में इजाफा किया गया था। इससे पहले मार्च के महीने में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट बढ़ा दिया गया था। बता दें, आज 6 अप्रैल को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। जिसकी वजह से पुरानी कीमतें बरकरार हैं।

सरकार की तरफ से 5 किलोग्राम के गैस सिलेंडर को भी खूब बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसकी वजह से महज 14 दिन में 6.6 लाख गैस सिलेंडर बिक गए हैं। एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति पर अभी तक कोई असर नहीं पड़ा है। सरकार का कहना है कि देश में एलपीजी सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट

1 अप्रैल 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 195.50 रुपये का इजाफा किया गया था। जिसके बाद 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट दिल्ली में 2078.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 1 अप्रैल को इजाफा किया गया था। तब रेट 114.50 रुपये बढ़ाया गया था।

दिल्ली - 2078.50

मुंबई - 2031

कोलकाता - 2208

बेंगलुरू - 2246.50

घरेलू LPG सिलेंडर की क्या है कीमत

14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज रविवार को कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार 7 मार्च को कीमतों में 60 रुपये का इजाफा किया गया था। जिसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के रेट में 913 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

घरेलू स्तर पर क्या है LPG का रेट

दिल्ली - 913 रुपये

मुंबई - 912.50 रुपये

कोलकाता - 939 रुपये

चेन्नई - 928.50 रुपये

बेंगलुरू - 915.50 रुपये

लखनऊ- 950.50 रुपये

पटना - 1002.50 रुपये

चंडीगढ़ - 922.50 रुपये

ग्लोबल सप्लाई पर बुरा असर

ईरान के साथ जारी अमेरिका और इजरायल युद्ध की वजह से तेल और गैस की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है। भारत अपनी जरूरत की गैस का बड़ा हिस्सा खाड़ी के देशों से मंगाता है। पिछले दिनों कुछ एलपीजी गैस से भरे जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को क्रॉस किए हैं। लेकिन अगर स्थिति फिर से सामान्य नहीं हुई तब देश के सामने गैस की आपूर्ति के मोर्चे पर एक बड़ा संघर्ष करना होगा।

सरकार ने तेल कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दे दिया है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,