LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, कॉमर्शियल सिलेंडर 3 महीने में 1300 रुपये हुआ मंहगा, चेक करें आज का दाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • LPG Cylinder Price today: एलपीजी सिलेंडर का नया रेट आज जारी कर दिया गया है
  • पिछले तीन महीने में कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 1300 रुपये से अधिक बढ़ चुका है
LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, कॉमर्शियल सिलेंडर 3 महीने में 1300 रुपये हुआ मंहगा, चेक करें आज का दाम

LPG Cylinder Price: कल 1 मई को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी इजाफा देखने को मिला था। हालांकि, आज कंपनियों ने कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। 1 मई को दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 993 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 3071.50 रुपये को पार कर गया। यह लगातार तीसरे महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। 1 अप्रैल को एलपीजी सिलेंडर का रेट 195.50 रुपये और 1 मार्च को 114.50 रुपये का इजाफा किया गया था। बता दें, तीन महीने में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तीन महीने में 1303 रुपये का इजाफा हुआ था। फरवरी के महीने में कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का रेट 1740 रुपये से बढ़कर 3071 रुपये हो गया है। कीमतों में 47.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

घरेलू सिलेंडर का क्या आपके शहर में रेट? (LPG Cylinder Price Today)

दिल्ली में - 913 रुपये

कोलकाता - 939 रुपये

मुंबई - 912.50 रुपये

चेन्नई - 928.50 रुपये

गुरुग्राम - 921.50 रुपये

नोएडा - 910.50 रुपये

बेंगलुरू - 915.50 रुपये

भुवनेश्वर - 939 रुपये

चंडीगढ़ - 922.50 रुपये

हैदराबाद - 965 रुपये

जयपुर - 916.50 रुपये

लखनऊ - 950.50 रुपये

पटना - 1002.50 रुपये

एलपीजी सिलेंडर के नियमों में बदलाव (LPG Cylinder Booking rule)

1 मई से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के नियमों में बदलाव हुआ है। शहरों में अब एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन के अंतराल पर कर दी गई है। वहीं, गांव के इलाके में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिए 45 दिन का समय कम से कम लगेगा।

बिना ओटीपी के नहीं मिलेगा रजिस्ट्रेशन

1 मई से अब ओटीपी और डीएसी नंबर बहुत ही जरूरी हो गया है। अब ग्राहकों को बिना ओटीपी के सिलेंडर नहीं मिलेगा। जिन ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर ओटीपी नहीं आ रहा है उनके लिए ईकेवाईसी जरूरी हो गया है।

भारतीय कंपनियों को प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश

युद्ध की वजह से भारत की एलपीजी आयात पर बुरा असर पड़ा है। जिसकी वजह से आपूर्ति प्रभावित हुई है। भारत अपनी जरूरत का दो तिहाई से अधिक हिस्सा खाड़ी के देशों से आयात करता है। मौजूदा परिस्थितियों में भारत सरकार में एलपीजी प्रोडक्शन कंपनियों को एलपीजी प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश दिया है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,