LPG सिलेंडर सप्लाई, रेट और सब्सिडी पर देखें लेटेस्ट अपडेट

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

LPG Cylinder Price Today: अब एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी पाने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (e-KYC) अनिवार्य कर दिया गया है। रेट की बात करें तो भारत में एलपीजी की कीमतें कई पड़ोसी देशों की तुलना में कम बनी हुई हैं।

LPG सिलेंडर सप्लाई, रेट और सब्सिडी पर देखें लेटेस्ट अपडेट

LPG Cylinder Price Today: एलपीजी सब्सिडी, सप्लाई और सिलेंडर प्राइस को लेकर कई अपडेट्स हैं, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। इनके अलावा आपको यह जानकर हैरानी होगी कि घरेलू उपभोक्ताओं को मिल रहे राहत का बोझ कैसे सरकार उठा रही है। फिलहाल उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि वैश्विक संकट के बावजूद भारत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर दुनिया के कई देशों की तुलना में सस्ता उपलब्ध है।

क्या है सब्सिडी पर अपडेट

सबसे पहले बात एलपीजी (LPG) सब्सिडी की। अब एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी पाने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (e-KYC) अनिवार्य कर दिया गया है। एचपीसीएल ने कहा है कि अपनी एलपीजी सब्सिडी का लाभ बिना किसी रुकावट के जारी रखने के लिए 30 जून 2026 तक e-KYC पूरा कर लें। यह प्रक्रिया HP PAY ऐप के माध्यम से या अपने गैस वितरक (डिस्ट्रीब्यूटर) के कार्यालय जाकर पूरी कर सकते हैं।

सप्लाई पर क्या हैं अपडेट

भारत का पेट्रोलियम प्रोडक्ट इंपोर्ट मई में गिरकर 9 लाख 30 हजार बैरल प्रतिदिन रह गया, जो अक्टूबर 2022 के बाद का सबसे निचला स्तर है। उस समय यह आंकड़ा 9 लाख 26 हजार बैरल प्रतिदिन था।

तेल कंपनियों ने अपनी उत्पादन प्रक्रिया में बदलाव करते हुए घरेलू बाजार के लिए एलपीजी का उत्पादन बढ़ाया, जिससे पेट्रोल और डीजल का उत्पादन लगभग 80 हजार बैरल प्रतिदिन घट गया। यह कदम स्थानीय एलपीजी सप्लाई की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश के तहत उठाया गया।

एलपीजी सिलेंडर के रेट पर क्या हैं अपडेट

आज एलपीजी के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एक घरेलू एलपीजी सिलेंडर की वास्तविक सप्लाई लागत करीब ₹1,200 है, जबकि उपभोक्ताओं को यह काफी कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी सिलेंडर केवल ₹613 में मिल रहा है। यानी उन्हें सप्लाई लागत की तुलना में लगभग ₹587 प्रति सिलेंडर की राहत मिल रही है। वहीं सामान्य उपभोक्ता भी दिल्ली में 14.2 किलो का सिलेंडर ₹913 में खरीद रहे हैं, जो वास्तविक लागत से काफी कम है।

पड़ोसी देशों से सस्ता है भारत का LPG सिलेंडर

श्रीलंका: ₹1,241

नेपाल: ₹1,207

पाकिस्तान: ₹1,046

भारत: ₹913

प्रमुख शहरों में घरेलू LPG के नए रेट

गुरुग्राम: ₹921.50

नोएडा: ₹910.50

चंडीगढ़: ₹922.50

भुवनेश्वर: ₹939

इंदौर: ₹941

पटना: ₹1,011

रायपुर: ₹984.50

अहमदाबाद: ₹920

देहरादून: ₹932

अंडमान: ₹989

बेंगलुरु: ₹915.50

हैदराबाद: ₹965

स्रोत: इंडेन

बता दें पश्चिम एशिया में तनाव शुरू होने के बाद से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कुल ₹1,177.50 तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं इसी अवधि में घरेलू सिलेंडर लगभग ₹60 महंगा हुआ है।

आम उपभोक्ताओं को राहत देने की कोशिश

विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार फिलहाल घरेलू गैस की कीमतों को नियंत्रित रखकर महंगाई के असर को कम करने की कोशिश कर रही है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतें लंबे समय तक ऊंची रहीं तो सरकार और तेल कंपनियों पर वित्तीय दबाव और बढ़ सकता है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,