LPG सिलेंडर अब नहीं होगी कोई कमी, केंद्र सरकार ने पहली बार लिया यह फैसला, खत्म हुई टेंशन
मुख्य बातें
- LPG Crisis: केंद्र सरकार ने देश में एलपीजी की कमी ना हो इसके लिए पहली बार प्राइवेट और सरकारी कंपनियों के सामने प्रोडक्शन का लक्ष्य रखा है
- सबसे बड़ा हिस्सा रिलायंस के पास आया है

LPG Crisis: देश में एलपीजी की किल्लत ना हो इसके लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। मोदी सरकार सरकार ने पहली बार सरकारी और प्राइवेट कंपनियों के लिए एलपीजी उत्पादन का टारगेट फिक्स किया है। देश के अंदर एलपीजी की आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के लिए यह फैसला किया गया है। बता दें, मौजूदा समय में वैश्विक तनाव की वजह से एलपीजी का इम्पोर्ट प्रभावित हुआ है।
किस कंपनी को कितना करना होगा प्रोडक्शन
पेट्रोलियम मिनिस्ट्री ने 13 अगस्त को जारी आदेश में 21 रिफाइनरी और कंपनियों को एलपीजी प्रोडक्शन का टारगेट दिया है। सभी का मिलाकर सरकार ने हर दिन 62810 टन एलपीजी प्रोडक्शन का टारगेट दिया है। यह वित्त वर्ष 2026 के रोजाना प्रोडक्शन का दोगुना है। वहीं, देश की खपत का 70 प्रतिशत है।
प्रोडक्शन की सबसे अधिक जिम्मेदारी रिलायंस के कंधों पर आई है। इस प्राइवेट कंपनी को रोजाना 18000 टन एलपीजी का प्रोडक्शन करना होगा। नायरा के सामने रोजाना 4480 टन, ओएनजीसी और गेल के सामने 6460 टन एलपीजी प्रोडक्श का लक्ष्य रखा गया है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का विकल्प तलाश रहा भारत
युद्ध से पहले भारत अपनी जरूरत का 90 प्रतिशत एलपीजी कतर, सउदी अरब जैसे देशों से इम्पोर्ट करता था। लेकिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाधित होने की वजह से देश का इम्पोर्ट प्रभावित हुआ है। वित्त वर्ष 2026 में भारत में रोजाना 91000 टन औसतन एलपीडी की खपत हुई थी। इसमें से 13.10 मिलियन टन का उप्तादन देश में हुआ था। यानी घरेलू स्तर पर रोजाना 35900 टन का उत्पादन हुआ। बता दें, बाकि बचा 21.30 मिलियन टन विदेश से आयात किया गया था।
केंद्र सरकार ने मार्च में घरेलू कंपनियों को एलपीजी प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश दिया था। वहीं, खाड़ी के देशों की जगह भारत अब अमेरिका सहित अन्य देशों से एलपीजी आयात कर रहा है।
क्यों लेना पड़ा यह फैसला
सरकार हर छह महीने में उत्पादन लक्ष्यों की समीक्षा करेगी। नई रिफाइनरी, नए तेल-गैस क्षेत्रों और तकनीकी उन्नयन से पैदा होने वाली अतिरिक्त क्षमता को भी इसमें शामिल किया जा सकेगा।
इस तरह सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के दौरान उठाए गए अस्थायी कदमों को अब एक स्थायी आपूर्ति-सुरक्षा व्यवस्था का रूप देने की कोशिश की है, ताकि भविष्य में विदेशी एलपीजी आपूर्ति बाधित होने पर घरेलू उपभोक्ताओं को कमी, राशनिंग या रिफिल पर प्रतिबंध जैसी स्थिति का सामना न करना पड़े।
एलपीजी वितरण में कड़ाई
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों एलपीजी वितरण में भी काफी कड़ाई की है। पहले की तुलना में अब नियमों में काफी संशोधन हो चुका है। मौजूदा समय में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग गांव में 45 दिन और शहरों में 25 दिन के अंतराल पर ही हो रही है। इसके अलावा जिन व्यक्तियों या पते पर दो कनेक्शन है उसमें से एक कैंसिल किया गया है। सरकार ने सभी ग्राहकों के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया और सक्रिय मोबाइल नंबर अपडेट करवाना अनिवार्य कर दिया है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


