काम की बात: ₹51 महंगा हो गया 5 किलो वाला LPG सिलेंडर, आम लोगों को बड़ा झटका, समझें बुकिंग प्रोसेस

Apr 01, 2026 05:00 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share

Chhotu LPG Cylinder Prices Hike: देश में LPG सिलेंडर की कीमतों को लेकर एक बार फिर आम लोगों को झटका लगा है। 1 अप्रैल से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने छोटे यानी 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की है।

₹51 महंगा हो गया 5 किलो वाला LPG सिलेंडर, आम लोगों को बड़ा झटका, समझें बुकिंग प्रोसेस

Chhotu LPG Cylinder Prices Hike: देश में LPG सिलेंडर की कीमतों को लेकर एक बार फिर आम लोगों को झटका लगा है। 1 अप्रैल से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने छोटे यानी 5 किलो वाले LPG सिलेंडर (जिन्हें आमतौर पर 'छोटू' सिलेंडर कहा जाता है) की कीमत में 51 रुपये की बढ़ोतरी की है। बता दें कि आज 1 अप्रैल से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी करीब 195.50 रुपये तक बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद कई शहरों में 19 किलो सिलेंडर की कीमत 2000 रुपये के पार पहुंच गई है।

छोटू सिलेंडर की खासियत

5 किलो वाला छोटू सिलेंडर खास तौर पर उन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है, जिन्हें तुरंत गैस की जरूरत होती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बिना लंबी बुकिंग प्रक्रिया या एड्रेस प्रूफ के भी खरीदा जा सकता है। पहले इसकी कीमत करीब 649 रुपये थी, लेकिन अब बढ़ोतरी के बाद यह करीब 700 रुपये के आसपास पहुंच गई है, हालांकि अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा फर्क हो सकता है।

छोटू सिलेंडर को अलग-अलग कंपनियां अलग नामों से बेचती हैं, जैसे इंडेन का छोटू या मुन्ना, HP का Appu और भारत गैस का मिनी सिलेंडर। यह सिलेंडर खास तौर पर स्टूडेंट्स, कामकाजी लोगों, प्रवासी मजदूरों और छोटे परिवारों के लिए काफी सुविधाजनक माना जाता है। मौजूदा LPG संकट के बीच इसकी मांग और भी तेजी से बढ़ रही है क्योंकि यह आसानी से और तुरंत उपलब्ध हो जाता है।

कैसे बुक करें छोटू सिलेंडर

अगर आप 5 किलो का LPG सिलेंडर खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए किसी रजिस्टर्ड डिस्ट्रीब्यूटर या नजदीकी पॉइंट ऑफ सेल जैसे किराना स्टोर या पेट्रोल पंप से सीधे ले सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट या एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं होती, सिर्फ एक वैलिड आईडी प्रूफ दिखाना होता है। कुछ कंपनियां फोन कॉल या होम डिलीवरी की सुविधा भी दे रही हैं।

बता दें कि आमतौर पर ग्राहक 24x7 टोल-फ्री नंबर 1800 22 4344 पर कॉल करके इसकी बुकिंग कर सकते हैं और 2 घंटे के भीतर इसकी डिलीवरी भी मिल जाती है। डिलीवरी फीस मात्र ₹25 है और इसकी सर्विस सुबह 9 बजे से रात 9 बजे के बीच उपलब्ध है। वर्तमान में ‘डायल ए भारतगैस मिनी’ सेवा भारत के 8 शहरों (अहमदाबाद, बैंगलोर, दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, हैदराबाद, मुंबई और पुणे) में उपलब्ध है।

19 किलो सिलेंडर की नई कीमते

अलग-अलग शहरों में 19 किलो सिलेंडर की कीमतों में भी बड़ा अंतर देखने को मिला है। कोलकाता में सबसे ज्यादा करीब 218 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि चेन्नई में 203 रुपये, मुंबई में 196 रुपये और दिल्ली में करीब 195.5 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। कुल मिलाकर, LPG की कीमतों में यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर आम लोगों की जेब पर असर डालने वाली है।

कीमतों में तेजी की वजह

कीमतों में इस उछाल की बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव माना जा रहा है। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष का असर तेल और गैस सप्लाई पर पड़ा है। खास तौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद रहने से भारत की LPG सप्लाई प्रभावित हुई है, क्योंकि देश की करीब 88% LPG इसी रास्ते से आती है। सप्लाई में कमी के कारण कीमतों पर सीधा असर देखने को मिल रहा है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,