3 मिनट में मिलेगा गैस सिलेंडर, इस शहर में खुल गया है LPG ATM
LPG ATM: गैस संकट के बीच एलपीजी एटीएम की शुरुआत गुड़गांव में हुई है। इस एलपीजीपी एटीएम से तीन मिनट में घरेलू सिलेंडर प्राप्त किया जा सकेगा।

LPG ATM: गुड़गांव, एनसीआर का पहला शहर बन गया है जहं एलपीजी एटीएम (LPG ATM) है। इस स्मार्ट वेडिंग मशीन के जरिए अब मिनटों में घरेलू गैस सिलेंडर लोगों को मिल पाएगा। भारत गैस इंस्टा एलपीजी मशीन को गुड़गांव के सोहना के पार्क फ्लावर वैली, सेक्टर 33 में लगाया गया है। यानी अब महज कुछ मिनट और आपको भरा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर मिल जाएगा। बता दें, यह पहल ऐसे समय में देखने को मिल रही है जब देश में एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है।
क्या है एलपीजी एटीएम (LPG ATM)
एलपीजी एटीएम के सेल्फ सर्विस सेंटर के तौर पर काम करेगा। यहां खाली सिलेंडर को तीन मिनट में भरे हुए सिलेंडर से एक्सचेंज किया जा सकेगा। बता दें, भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड यह एक पायलट प्रोजेक्ट है। मौजूदा समय में इस एलपीजी एटीएम की क्षमता 10 सिलेंडर की है। जब इसमें 2 सिलेंडर बच जाएंगे तब अपने आप नजदीकी गैस एजेंसी के पास मैसेज चला जाएगा।
कैसे काम करता है LPG ATM
1- सबसे पहले अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा।
2- ओटीपी के जरिए वेरिफाई करना होगा।
3- खाली सिलेंडर का बार कोड या क्यूआर कोड स्कैन करना होगा।
4- यूपीआई या डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट करना होगा।
5- इसके बाद आप भरा हुआ सिलेंडर एलपीजी एटीएम से प्राप्त कर सकेंगे।
बता दें, सारी प्रक्रिया के बाद भरा हुआ सिलेंडर बाहर निकल आएगा। वहीं, खाली सिलेंडर मशीन के अंदर चला जाएगा। यह सुविधा 24x7 उपलब्ध है।
पैनिक बुकिंग में आई गिरावट
युद्ध की वजह देश में एलपीजी की समस्या इस समय है। पिछले दिनों सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पैनिक एलपीजी बुकिंग में गिरावट आई है। वहीं, 21 मार्च को सरकार ने कॉमर्शियल सिलेंडर का कोटा राज्यों को फिर से 20 प्रतिशत बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


