इन लोगों को 30 दिन में सरेंडर करना होगा LPG कनेक्शन, Bharat, HP और Indane ने नए नियमों को किया लागू
मुख्य बातें
- LPG booking updates: ऐसे व्यक्ति जिनके एक ही एड्रेस पर पीएनजी और एलपीजी कनेक्शन है
- उन्हें 30 दिन के अंदर अपना एलपीजी कनेक्शन छोड़ना होगा
- सरकार ने नियमों को और सख्त कर दिया है

LPG booking updates: एलपीजी कनेक्शन के नियमों में सरकार ने पिछले महीने बड़ा बदलाव कर दिया था। सरकार नियमों में और सख्ती कर दी है। जिसकी वजह से ग्राहकों को कनेक्शन टर्मिनेट हो सकता है। हम बात कर रहे हैं पीएनजी और एलपीजी कनेक्शन की। नए नियमों के अनुसार जिस भी व्यक्ति ने पीएनजी का कनेक्शन ले लिया है। उनके एरिया में पीएनजी की सप्लाई चालू है। ऐसे सभी लोगों को अपना एलपीजी कनेक्शन 30 दिन के अंदर सरेंडर करना होगा। मान लीजिए किसी व्यक्ति ने 6 जून 2026 को पीएनजी कनेक्शन लिया था। ऐसी स्थिति में उसे 6 जुलाई तक एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर देना होगा। यानी अब एक ही पते पर एलपीजी और पीएनजी कनेक्शन नहीं लिया जा सकता है।
नियमों में हुआ बदलाव
केंद्र सरकार ने LPG (रेगुलेशन ऑफ सप्लाई एंड डिस्ट्रीब्यूशन) अमेंडमेंट ऑर्डर 2026 निकाला था। इसी नियम के तहत अब एक पते पर पीएनजी और एलपीजी कनेक्शन नहीं लिया जा सकता है। हालांकि, एक अच्छी खबर भी आई है।
एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने पर मिलेगा वाउचर (LPG New Rules)
मान लीजिए एक व्यक्ति ने पीएनजी कनेक्शन ले लिया है। उसे 30 दिन के अंदर अपना कनेक्शन सरेंडर करना होगा। इसके बदले उसे एक एलपीजी वाउचर मिलेगा। इस नियम के तहत भविष्य में अगर वह व्यक्ति किसी दूसरे इलाके में गया और वहां पीएनजी कनेक्शन नहीं है तब सिर्फ वाउचर के बदले ही उसे एलपीजी कनेक्शन मिल जाएगा।
सरकार की तरफ से नियमों में सख्ती (LPG Booking rule)
मौजूदा समय में एलपीजी गैस सिलेंडर के बुकिंग नियमों में काफी सख्ती हो गई है। गांव में रहने वाले लोगों को कम से कम 45 दिन और शहरो में रहने वाले लोग 25 दिन के बाद ही नया सिलेंडर बुक कर पाएंगे। सरकार ने सिलेंडर बुकिंग प्रक्रिया को भी सख्त कर दिया है। इस नियम के तहत बिना रजिस्टर्ड मोबाइल के यह बुकिंग नहीं की जा सकती है। रजिस्टर्ड मोबाइल नबंर से बुकिंग करने पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। उसे दिखाने पर ही नया सिलेंडर मिलेगा।
कीमतों में स्थिरता (LPG Price Updates)
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में काफी लम्बे समय से स्थिरता बना हुआ है। हालांकि, 1 जून को कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 41 रुपये से 45 रुपये तक का इजाफा किया था। युद्ध शुरू होने के बाद से ही कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कई बार इजाफा किया गया है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में तब से अबतक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


