
कंपनी के ‘मालिक’ ने बेच दिया 9% हिस्सा, शेयरों में 6% की उछाल, आपका है दांव?
Lloyds Engineering Works Ltd : लॉयड्स इंजीनियरिंग वर्क्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इस तेजी के पीछे की वजह प्रमोटर्स की तरफ से होने वाली शेयरों की बिक्री हुई है।
Lloyds Engineering Works Ltd : लॉयड्स इंजीनियरिंग वर्क्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इस तेजी के पीछे की वजह प्रमोटर्स की तरफ से होने वाली शेयरों की बिक्री हुई है। सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार प्रमोटर ब्लॉक डील के जरिए 9 प्रतिशत हिस्सेदारी को बेचा है।
कौन है खरीदार?
रिपोर्ट के अनुसार 10.57 करोड़ जोकि कंपनी की कुल हिस्सेदारी के 9.1 प्रतिशत के बराबर है। इन शेयरों की खरीद और बिक्री हुई है। इसकी कुल कीमत 550 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट के अनुसार त्रिवेणी अर्थ मूवर्स ने 9 प्रतिशत शेयरों को खरीदा है। बता दें, दिसंबर तिमाही के अंततक लॉयड्स एंटरप्राइजेज लिमिटेड में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 33.19 प्रतिशत थी। वहीं, प्रमोटर ग्रुप लॉयड्स मेटल्स एंड मिनिरल्स ट्रेडिंग एलएलपी और Aeon Trading LLP के पास 8.02-8.02 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
बीएसई में आज सोमवार को Lloyds Engineering Works Ltd के शेयर 52.91 रुपये के लेवल पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 54.39 रुपये के लेवल पर पहुंच गया।
कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी?
अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान Lloyds Engineering Works Ltd का नेट प्रॉपिट 61 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 69.50 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 36 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का रेवन्यू तीसरी तिमाही में 272.40 करोड़ रुपये था। जोकि साल दर साल आधार पर 2.3 प्रतिशत अधिक हो गया है।
शेयरों की स्थिति कैसी है?
भले ही आज Lloyds Engineering Works Ltd के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। लेकिन एक साल से कंपनी के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को 20 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। जबकि इस दौरीन सेंसेक्स इडेक्स में 7.92 प्रतिशत की तेजी आई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




