Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़LKP Finance Ltd share jumps 400 percent in one year company will give 4 bonus share
1 पर 4 शेयर बोनस देने जा रही है कंपनी, 6 महीने में पैसा डबल, आपके पोर्टफोलियो में है क्या?

1 पर 4 शेयर बोनस देने जा रही है कंपनी, 6 महीने में पैसा डबल, आपके पोर्टफोलियो में है क्या?

संक्षेप:

Bonus Share: बोनस शेयर देने वाली कंपनियों पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। कंपनी ने 4 शेयर फ्री देने का फैसला किया है। हम बात कर रहे हैं एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड (LKP Finance Ltd) की। कंपनी के शेयरों की कीमतों में पिछले एक साल में 400 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

Jan 19, 2026 04:50 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bonus Share: बोनस शेयर देने वाली कंपनियों पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। कंपनी ने 4 शेयर फ्री देने का फैसला किया है। हम बात कर रहे हैं एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड (LKP Finance Ltd) की। कंपनी के शेयरों की कीमतों में पिछले एक साल में 400 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1 पर 4 शेयर मिलेंगे बोनस

कंपनी ने 19 जनवरी को एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 4 शेयर बोनस दिया जाएगा। कंपनी पहली बार अपने निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा दे रही है। बता दें, आज सोमवार को बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें:₹3916 करोड़ का नेट प्रॉफिट, सालाना आधार पर 46% का इजाफा, फोकस में चर्चित स्टॉक

6 महीने पैसा किया दोगुना

एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों का भाव सोमवार को 3 प्रतिशत की तेजी के बाद 1099.95 रुपये के स्तर पर था। यह लेवल मार्केट क्लोजिंग के टाइम पर था। बीते एक महीने के दौरान एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 24 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, तीन महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 46 प्रतिशत बढ़ा है। 6 महीन में पोजीशनल निवेशकों को 118 प्रतिशत का फायदा हुआ है। जिसकी वजह से इन निवेशकों का पैसा दोगुना से अधिक हो चुका है। बता दें, एक साल में एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों का भाव 418 प्रतिशत बढ़ चुका है।

कंपनी का 52 वीक हाई 1179.80 रुपये और 52 वीक लो लेवल 205.89 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1689.70 करोड़ रुपये का है। बता दें, पिछले तीन साल में एलकेपी फाइनेंस के शेयरों में 1210 प्रतिशत की तेजी आई है।

ये भी पढ़ें:1 पर 3 शेयर बोनस दे चुकी है कंपनी, शेयरों में लगा 5% का अपर सर्किट

2023 में दिया था आखिरी बार डिविडेंड

बोनस शेयर दे रही कंपनी एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड ने आखिरी बार 2023 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने पहली बार एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया था। दूसरी बार कंपनी ने एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।