Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़list of the world s richest people is undergoing significant changes affecting from adani and ambani to bezos
दुनिया के अमीरों की लिस्ट में उथल-पुथल, अडानी-अंबानी से लेकर बेजोस तक पर असर

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में उथल-पुथल, अडानी-अंबानी से लेकर बेजोस तक पर असर

संक्षेप:

Bloomberg Billionaire List: दुनिया के अमीरों की लिस्ट में उथल-पुथल नजर आ रही है। खासकर टॉप-20 अरबपतियों की रैंकिंग में बदलाव हुआ है। इसका असर मार्क जुकरबर्ग, जेफ बेजोस से लेकर अंबानी-अडानी पर पड़ा है।

Feb 10, 2026 06:58 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bloomberg Billionaire List: दुनिया के अमीरों की लिस्ट में उथल-पुथल नजर आ रही है। खासकर टॉप-20 अरबपतियों की रैंकिंग में बदलाव हुआ है। आज ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजी सूची में मार्क जुकरबर्ग दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं। जुकरबर्ग ने जेफ बेजोस को से यह स्थान छीना है। मुकेश अंबानी अब 18वें स्थान पर पहुंच गए और दौलत बढ़ने के बावजूद गौतम अडानी टॉप-20 से बाहर हो गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ब्लूमबर्ग की लिस्ट के मुताबिक सोमवार को मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के नेटवर्थ में 5.58 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। जबकि, जेफ बेजोस की दौलत 822 मिलियन डॉलर घट गई। इससे जुकरबर्ग 239 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए। जेफ बेजोस अब 234 अरब डॉलर के साथ 5वें नंबर पर हैं।

दौलत बढ़ी पर रैंकिंग नहीं बदली

लैरी एलिसन की दौलत में 14.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। हालांकि, अब भी वह छठे पोजीशन पर हैं। एलन मस्क का नेटवर्थ भी 4.35 अरब डॉलर बढ़कर अब 676 अरब डॉलर हो गया है। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में मस्क पहले स्थान पर बने हुए हैं। लैरी पेज भी दूसरे स्थान पर हैं। इनकी दौलत 1.50 अरब डॉलर बढ़कर अब 278 अरब डॉलर हो गई है। सर्गी ब्रिन के नेटवर्थ में भी 1.42 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और वह तीसरे स्थान पर काबिज हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट की दौलत 929 मिलियन डॉलर बढ़ी और यह 181 अरब डॉलर के साथ सातवें स्थान पर काबिज हैं। इसी तरह जेनसेन हुआंग की दौलत 3.70 अरब डॉलर बढ़कर अब 157 अरब डॉलर हो गई है और वह 8वें स्थान पर हैं।

इनकी संपत्ति में सेंध

अरबपतियों की इस लिस्ट में जिम वॉल्टन नौवें पोजीशन पर हैं और 1.42 अरब डॉलर गंवाने के बावजूद अभी इस पोजीशन पर बने हुए हैं। रॉब वॉल्टन ने भी 1.41 अरब डॉलर का झटका सहा है। इनकी कुल संपत्ति अब 150 अरब डॉलर है। रॉब दुनिया 10वें सबसे अमीर हैं।

अडानी की दौलत बढ़ी पर रुतबा घटा

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में सोमवार को 370 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ। इसके बावजूद वह अरबपतियों की टॉप-20 लिस्ट से बाहर हो गए। अब 86 अरब डॉलर के साथ अडानी 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, इन्हें पछाड़ने वाले थॉमस पीटरफी की दौलत में 4.47 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और वह 93.4 अरब डॉलर के साथ 20वें स्थान पर हैं। दूसरी ओर मुकेश अंबानी अब 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अंबानी की दौलत भी बढ़ी और रुतबा भी। सोमवार को उनकी संपत्ति 595 मिलियन डॉलर बढ़कर 99 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,