Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़liquor company radico khaitan share jump after liquor major posts best ever Q3 performance
शराब बनाने वाली कंपनी को बंपर मुनाफा, शेयर खरीदने को टूट पड़े निवेशक

शराब बनाने वाली कंपनी को बंपर मुनाफा, शेयर खरीदने को टूट पड़े निवेशक

संक्षेप:

शराब बनाने वाली कंपनी रेडिको खेतान लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। रेडिको खेतान के शेयर की बात करें तो यह गुरुवार को 5.35% बढ़कर 2986.50 रुपये पर पहुंच गया।

Jan 22, 2026 10:47 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Radico khaitan share price: शराब बनाने वाली कंपनी रेडिको खेतान लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 62.26 प्रतिशत बढ़कर 154.93 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने रिकॉर्ड तिमाही बिक्री के कारण उसके मुनाफे में यह उछाल आया है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसका मुनाफा 95.48 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व 22.13 प्रतिशत बढ़कर 5,423.83 करोड़ रुपये रहा है। बता दें कि कंपनी रामपुर इंडियन सिंगल माल्ट व्हिस्की, जैसलमेर इंडियन क्राफ्ट जिन, मैजिक मोमेंट्स वोदका और '8 पीएम' जैसे ब्रांड का स्वामित्व रखती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या कहा कंपनी ने?

रेडिको खेतान ने अपने वित्तीय परिणाम की जानकारी देते हुए कहा कि प्रीमियम उत्पादों पर ध्यान केंद्रित करने और कच्चे माल की कीमतों में अनुकूल बदलाव से मुनाफा बढ़ा है। कंपनी के प्रबंध निदेशक अभिषेक खेतान ने कहा-हमारे हाल के प्रीमियम और लक्जरी उत्पादों को बाजार में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कंपनी होटल, रेस्तरां और बार में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है, जिससे ग्राहकों के बीच ब्रांड की पैठ मजबूत हो रही है। हमारा ध्यान भारतीय लक्जरी ब्रांड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर स्थापित करने पर है।

परफॉर्मेंस पर कमेंट करते हुए कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ललित खेतान ने कहा कि दिसंबर तिमाही में कमाई की क्वालिटी में एक बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि भारतीय स्पिरिट्स सेक्टर लगातार मजबूत मोमेंटम दिखा रहा है, जिसे स्थिर डिमांड और प्रीमियम प्रोडक्ट्स की ओर बढ़ते रुझान से सपोर्ट मिल रहा है। Q3 FY26 में इन ट्रेंड्स की वजह से हमें सभी मुख्य पैमानों पर अब तक के सबसे अच्छे तिमाही नतीजे मिले हैं।

शेयर में उछाल

रेडिको खेतान के शेयर की बात करें तो यह गुरुवार को 5.35% बढ़कर 2986.50 रुपये पर पहुंच गया। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 3000 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 3,695 रुपये है। शेयर के 52 हफ्ते का लो 1,846.10 रुपये है। शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर के पास 40.20 पर्सेंट हिस्सेदारी है। पब्लिक शेयरहोल्डिंग की बात करें तो 59.80 पर्सेंट हिस्सेदारी है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,