23467 करोड़ रुपये का मुनाफा, 10 रुपये डिविडेंड का ऐलान, 1 फ्री शेयर भी बांटेगी बीमा कंपनी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • LIC को वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 23,467 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है
  • कंपनी ने हर शेयर पर 10 रुपये का फाइनल डिविडेंड बांटने की घोषणा की है
  • कंपनी अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर भी देगी
23467 करोड़ रुपये का मुनाफा, 10 रुपये डिविडेंड का ऐलान, 1 फ्री शेयर भी बांटेगी बीमा कंपनी

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) को वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 23,467 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में बीमा कंपनी एलआईसी को 19,039 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ था। बीमा कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए अपने शेयरधारकों को हर शेयर पर 10 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की है। एलआईसी के शेयर गुरुवार को BSE में 800.70 रुपये पर बंद हुए हैं।

1.65 लाख करोड़ रुपये रही LIC की नेट प्रीमियम इनकम
बीमा कंपनी एलआईसी की नेट प्रीमियम इनकम चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 12 पर्सेंट बढ़कर 1.65 लाख करोड़ रुपये रही। एक साल पहले की समान अवधि में एलआईसी की नेट प्रीमियम इनकम 1.48 लाख रुपये थी। रिन्यूएबल और सिंगल प्रीमियम सेगमेंट्स में ग्रोथ की वजह से नेट प्रीमियम इनकम में यह बढ़ोतरी देखने को मिली है। मार्च 2026 तिमाही में एलआईसी की फर्स्ट ईयर प्रीमियम इनकम 13009 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले की समान अवधि में फर्स्ट ईयर प्रीमियम इनकम 11,103 करोड़ रुपये थी। चौथी तिमाही के दौरान सिंगल प्रीमियम कलेक्शंस सालाना आधार पर 22 पर्सेंट बढ़कर 70,119 करोड़ रुपये रहे, जो कि वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में 57,694 करोड़ रुपये थे।

इनवेस्टमेंट्स से होने वाली इनकम में तेज उछाल
वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में इनवेस्टमेंट्स से होने वाली इनकम बढ़कर 1.09 लाख करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 93,443 करोड़ रुपये थी। सालाना आधार पर इसमें करीब 17 पर्सेंट की ग्रोथ देखने को मिली है। चौथी तिमाही के दौरान एलआईसी का टोटल सरप्लस 89,058 करोड़ रुपये रहा, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 77,053 करोड़ रुपये था।

बोनस शेयर बांटने जा रही है LIC
बीमा कंपनी एलआईसी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने जा रही है। कंपनी अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी। एलआईसी अपने शेयरधारकों को पहली बार बोनस शेयर बांट रही है। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 29 मई 2026 फिक्स की है।

IPO प्राइस से नीचे चल रहे हैं LIC के शेयर
बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) का आईपीओ 4 मई 2022 को खुला था और यह 9 मई तक ओपन रहा। आईपीओ में बीमा कंपनी के शेयर का दाम 949 रुपये था। कंपनी के शेयर अभी अपने आईपीओ प्राइस से नीचे कारोबार कर रहे हैं। एलआईसी के शेयर गुरुवार को बीएसई में 800.70 रुपये पर बंद हुए हैं।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,