Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़LIC reported 10098 crore rupee consolidated net Profit in September Quarter
LIC को 10000 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा, नेट प्रीमियम इनकम 5% बढ़ी

LIC को 10000 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा, नेट प्रीमियम इनकम 5% बढ़ी

संक्षेप:

बीमा कंपनी LIC को चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 10,098 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। बीमा कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 31% बढ़ा है। सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम 5.5% बढ़ी है।

Nov 06, 2025 06:00 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सरकारी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) को सितंबर 2025 तिमाही में 10,098 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। बीमा कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 31 पर्सेंट बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में LIC को 7,728 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। एलआईसी की नेट प्रीमियम इनकम जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर 5.5 पर्सेंट बढ़कर 1,26,930 करोड़ रुपये रही है। एक साल पहले की समान अवधि में LIC की नेट प्रीमियम इनकम 1,20,326 करोड़ रुपये थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तिमाही आधार पर टैक्स भुगतान के बाद मुनाफा 8% घटा
बीमा कंपनी LIC का तिमाही आधार पर टैक्स भुगतान के बाद मुनाफा 8% घटा है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में LIC को 10,957 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में LIC का फर्स्ट ईयर प्रीमियम 10,884 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का फर्स्ट ईयर प्रीमियम 11,245 करोड़ रुपये था। वहीं, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में फर्स्ट ईयर प्रीमियम 7,566 करोड़ रुपये रहा था। जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में रिन्यूअल प्रीमियम 65,320 करोड़ रुपये रहा। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में रिन्यूअल प्रीमियम 60,179 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें:76000% चढ़ गया यह पेनी स्टॉक, कंपनी बोली- कोई कर रहा बड़ा 'खेल'

अब भी IPO प्राइस से नीचे हैं बीमा कंपनी के शेयर
बीमा कंपनी LIC के शेयर गुरुवार को BSE में गिरावट के साथ 895.45 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर अब भी अपने आईपीओ प्राइस से नीचे हैं। आईपीओ में LIC के शेयर का दाम 949 रुपये था। पिछले छह महीने में एलआईसी के शेयरों में 14 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, पिछले एक साल में बीमा कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। एलआईसी का आईपीओ 4 मई 2022 को दांव लगाने के लिए खुला था और यह 9 मई 2022 तक ओपन रहा। बीमा कंपनी के शेयर 17 मई 2022 को BSE में 867.20 रुपये पर लिस्ट हुए थे। वहीं, NSE पर कंपनी के शेयर 872 रुपये पर लिस्ट हुए।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।