
LIC ने FMCG सेक्टर की 2 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी, लिस्ट में Tata ग्रुप की भी कंपनी
सरकारी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (Life Insurance Corporation) ने एफएमसीजी स्टॉक टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products) और डाबर इंडिया (Dabur India) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।
सरकारी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (Life Insurance Corporation) ने एफएमसीजी स्टॉक टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products) और डाबर इंडिया (Dabur India) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। एलआईसी का यह फैसला दर्शाता है कि वह एफएमसीजी सेक्टर को लेकर वह कितनी बुलिश है। बता दें, अप्रैल से जून 2025 के दौरान एलआईसी का नेट प्रॉफिट 10957 करोड़ रुपये रहा था। जोकि सालाना आधार पर 3.91 प्रतिशत बढ़ा है।

एलआईसी की टाटा कंज्यूमर में कितनी हिस्सेदारी?
24 अक्टूबर 2025 को दी जानकारी में एलआईसी ने बताया है कि टाटा कंज्यूमर में उन्होंने 2 प्रतिशत हिस्सेदारी बढ़ाई है। पहले एलआईसी की कंपनी में हिस्सेदारी 6.633 प्रतिशत थी। जोकि अब बढ़कर 8.645 प्रतिशत हो गया है। एलआईसी ने यह शेयर सेकेंड्री मार्केट से खरीदा है।
टाटा कंज्यूमर के शेयर शुक्रवार 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 1154.50 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते 5 कारोबारी दिन में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 3.24 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 1 महीने में यह स्टॉक 2 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।
डाबर में कितनी हिस्सेदारी?
एलआईसी ने डाबर में 2.067 प्रतिशत हिस्सेदारी बढ़ाई है। सरकारी बीमा कंपनी ने 3.66 करोड़ शेयर खरीदे हैं। अब एलआईसी की डाबर में हिस्सेदारी 6.985 प्रतिशत हिस्सेदारी हो गई है। पहले यह हिस्सेदारी 4.918 प्रतिशत हो गई है। शेयरों की यह खरीद 18 फरवरी 2025 से 23 अक्टूबर 2025 के बीच हुई है।
शुक्रवार को डाबर इंडिया का शेयर 507 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते 6 महीने में डाबर इंडिया का शेयर 4.72 प्रतिशत चढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के आधार पर फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)





