LIC ने इस कंपनी के खरीदे 2.02 लाख शेयर, अब रहेगी निवेशकों की नजर
शेयर बाजार को दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक, 14 जनवरी की एक्सचेंज फाइलिंग में बताया गया कि LIC की सन फार्मा में हिस्सेदारी अब 5% के पार पहुंच गई है। LIC ने 13 जनवरी को खुले बाजार से 2.02 लाख शेयर खरीदे, जिससे उसकी हिस्सेदारी 4.996% से बढ़कर 5.004% हो गई।

भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी और दिग्गज संस्थागत निवेशक भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सन फार्मा (Sun Pharma) में अपनी हिस्सेदारी और बढ़ा दी है। शेयर बाजार को दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक, 14 जनवरी की एक्सचेंज फाइलिंग में बताया गया कि LIC की सन फार्मा में हिस्सेदारी अब 5% के पार पहुंच गई है। LIC ने 13 जनवरी को खुले बाजार से 2.02 लाख शेयर खरीदे, जिससे उसकी हिस्सेदारी 4.996% से बढ़कर 5.004% हो गई।
क्या है डिटेल
BSE के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर तिमाही के अंत तक LIC के पास सन फार्मा के 10.12 करोड़ शेयर थे, जो करीब 4.22% हिस्सेदारी के बराबर थे। हालांकि दिसंबर तिमाही का शेयरहोल्डिंग पैटर्न अभी जारी नहीं हुआ है। वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के अंत तक कंपनी के प्रमोटर्स के पास 54.48% हिस्सेदारी बनी हुई थी, जिससे यह साफ होता है कि प्रमोटर ग्रुप का कंपनी पर मजबूत नियंत्रण है।
शेयरों के हाल
हालांकि LIC के निवेश बढ़ाने की खबर के बावजूद सन फार्मा के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। बुधवार को BSE पर यह शेयर 1.7% टूटकर ₹1700.55 पर बंद हुआ। पिछले एक साल में सन फार्मा के शेयरों में खास तेजी नहीं दिखी है और इसमें करीब 4% की गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन लंबी अवधि में निवेशकों को इस शेयर ने अच्छा रिटर्न दिया है। पिछले दो साल में शेयर 28%, तीन साल में 65%, पांच साल में 180% और दस साल में 115% तक चढ़ चुका है।
कंपनी की वित्तीय प्रदर्शन
कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में सन फार्मा की बिक्री 9.3% बढ़कर ₹28,191 करोड़ पहुंच गई। वहीं, एक्सेप्शनल आइटम्स को हटाकर देखा जाए तो कंपनी का एडजस्टेड मुनाफा 4.1% बढ़कर ₹6,114 करोड़ रहा। कंपनी ने इस दौरान ₹1,685 करोड़ रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) पर खर्च किए, जो कुल बिक्री का करीब 6% है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर कीर्ति गणोरकर ने कहा कि भारत, उभरते बाजार और अन्य देशों से कारोबार में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है और पहली बार अमेरिकी बाजार में इननोवेटिव मेडिसिन्स की बिक्री जेनेरिक दवाओं से ज्यादा रही, जो कंपनी के लिए एक अहम उपलब्धि है।

लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें



