
2 दिन में LIC के डूब गए ₹11460 करोड़, इस कंपनी ने दी टेंशन, 14% टूटा स्टॉक
ITC Share Price: आईटीसी के शेयरों की कीमतों में गिरावट की वजह से निवेशकों के 72300 करोड़ रुपये डूब गए। एलआईसी के 11460 करोड़ रुपये डूब गए हैं। कंपनी में एलआईसी एक बड़ी निवेशक है।
ITC Share Price: आईटीसी कंपनी के निवेशकों के लिए नया साल अच्छा नहीं रहा है। महज दो दिन में ही इस एफएमसीजी सेक्टर की कंपनी के शेयरों की कीमतों में 14 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी के शेयर बीते तीन साल में अपने न्यूनतम स्तर पर आ गए। आईटीसी के शेयरों की कीमतों में गिरावट की वजह से निवेशकों के 72300 करोड़ रुपये डूब गए। एलआईसी के 11460 करोड़ रुपये डूब गए हैं। कंपनी में एलआईसी एक बड़ी निवेशक है। बता दें, आईटीसी के शेयरों में गिरावट के पीछे की वजह सरकार की तरफ से तम्बाकू पर टैक्स बढ़ाने का फैसला है।
एलआईसी की कंपनी में 15.86% हिस्सेदारी
सरकारी बीमा कंपनी के पास सितंबर तिमाही तक आईटीसी में 15.86 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। एलआईसी के पास कुल 1,98,58,07,233 करोड़ शेयर थे। दो दिन में आईटीसी के शेयर 14 प्रतिशत लुढ़के की वजह से एलआईसी के 11460 करोड़ रुपये डूब गए हैं।
आईटीसी के शेयरों में भारी गिरावट का दौर
सबसे पहले गुरुवार को आईटीसी के शेयरों का भाव 10 प्रतिशत टूट गया था। इस ब्लू चीप स्टॉक का भाव गुरुवार को एक बार फिर से 5 प्रतिशत की गिरावट का शिकार हुआ। जिसकी वजह से एनएसई में स्टॉक 345.25 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गए।
टैक्स के झटके से जूझ रहे आईटीसी के शेयर
बुधवार की देर रात को वित्त मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हर 1000 सिगरेट (लम्बाई के अनुसार) पर 2050 रुपये से 8500 रुपये एक्साइज ड्यूटी लगेगी। यह दरें एक फरवरी से प्रभावी होंगी। एक्सपर्ट्स के अनुसार सरकार के इस फैसले के बाद अब सिगरेट बेचने वाली कंपनियों को 2 से 5 रुपये तक प्रति सिगरेट की कीमत बढ़ानी होगी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





