Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़LIC launched 2 new schemes for lower middle class check benefits details
LIC ने लॉन्च किए दो प्लान, मिलेंगी कई सुविधाएं- फटाफट चेक करें डिटेल

LIC ने लॉन्च किए दो प्लान, मिलेंगी कई सुविधाएं- फटाफट चेक करें डिटेल

संक्षेप:

दोनों योजनाएं अलग-अलग जरूरतों वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। बता दें कि जन सुरक्षा एक कम लागत वाला माइक्रो इंश्योरेंस प्लान है, जो निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए बनाया गया है। यह नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग योजना है, जिसमें सस्ता प्रीमियम और आसान भुगतान विकल्प हैं।

Oct 14, 2025 05:09 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

LIC New Schemes: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने सोमवार, 14 अक्टूबर को एक्सचेंज फाइलिंग में घोषणा की कि वह दो नए बीमा प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है। ये दोनों प्लान — ‘LIC जन सुरक्षा’ और ‘LIC बीमा लक्ष्मी’ है। ये दोनों 15 अक्टूबर 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। दोनों योजनाएं अलग-अलग जरूरतों वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। बता दें कि जन सुरक्षा एक कम लागत वाला माइक्रो इंश्योरेंस प्लान है, जो निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए बनाया गया है। यह नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग योजना है, जिसमें सस्ता प्रीमियम और आसान भुगतान विकल्प हैं। वहीं, बीमा लक्ष्मी एक जीवन बीमा व बचत योजना है, जो जीवन कवरेज के साथ मियाद पूरी होने पर एकमुश्त भुगतान भी देती है। आइए जानते हैं डिटेल में...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

LIC जन सुरक्षा (LIC Jan Suraksha)

LIC जन सुरक्षा एक कम लागत वाला बीमा प्लान है, जिसे खासकर लोअर मिडिल क्लास के लोगों के लिए तैयार किया गया है। यह एक नॉन-पार्टिसिपेटिंग और नॉन-लिंक्ड योजना है, यानी इसका बाजार के उतार-चढ़ाव या बोनस से कोई संबंध नहीं होता। बता दें कि यह एक माइक्रो इंश्योरेंस प्लान है, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है। इस योजना की खासियत है कि इसमें कम प्रीमियम और आसान भुगतान विकल्प दिए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग बीमा कवरेज का लाभ उठा सकें।

LIC बीमा लक्ष्मी (LIC Bima Lakshmi)

LIC बीमा लक्ष्मी एक जीवन बीमा और बचत योजना है। यह भी एक नॉन-पार्टिसिपेटिंग और नॉन-लिंक्ड स्कीम है, यानी इसका रिटर्न मार्केट पर निर्भर नहीं होगा और इसमें कोई बोनस शामिल नहीं रहेगा। इस योजना में जीवन सुरक्षा के साथ-साथ परिपक्वता पर एकमुश्त राशि मिलने की सुविधा होगी। यह उन व्यक्तियों के लिए उपयुक्त है जो बीमा और बचत- दोनों का लाभ एक ही योजना में चाहते हैं।

LIC शेयर प्राइस पर असर

इन दोनों नई योजनाओं की घोषणा के बाद, सोमवार को LIC के शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली, जबकि समग्र भारतीय शेयर बाजार कमजोर रुख में रहा। दिन के दौरान LIC का शेयर ₹904.15 के उच्च स्तर और ₹893.45 के निचले स्तर के बीच कारोबार करता रहा, जबकि पिछला बंद भाव ₹897.25 था। हालांकि, LIC के शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल और वर्ष की शुरुआत से अब तक (YTD) के आधार पर कमजोर रहा है। 1 साल में 6% की गिरावट और इस साल अब तक इसमें 0.5% की गिरावट दर्ज की गई। पिछले 6 महीनों में शेयर में करीब 17% की मजबूती आई है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,