LIC का हुआ 5 कंपनियों से ₹47000 करोड़ का नुकसान, शेयर बाजार की गिरावट का असर
LIC Holding: शेयर बाजार में भारी गिरावट की वजह से सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी को भारी नुकसान हुआ है। एलआईसी को इस साल अबतक टॉप 5 होल्डिंग से 47000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बता दें, दिसंबर 2025 तक एलआईसी की कुल होल्डिंग वैल्यू 17.50 लाख करोड़ रुपये थी।

LIC Holding: शेयर बाजार में भारी गिरावट की वजह से सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी को भारी नुकसान हुआ है। एलआईसी को इस साल अबतक टॉप 5 होल्डिंग से 47000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बता दें, दिसंबर 2025 तक एलआईसी की कुल होल्डिंग वैल्यू 17.50 लाख करोड़ रुपये थी।
इन 5 कंपनियों की हो रही है बात
एलआईसी की टॉप 5 होल्डिंग्स रिलायंस इंडस्ट्रीज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईटीसी लिमिटेड, इंफोसिस लिमिटेड और एलएंडटी है। सिर्फ इन 5 कंपनियों की होल्डिंग्स में एलआईसी को 10.32 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। दिसंबर में 2025 में इन कंपनियों में एलआईसी की होल्डिंग 4.53 लाख करोड़ रुपये थी। जोकि अब घटकर 4.06 लाख करोड़ रुपये हो गया है। बता दें, सिर्फ एसबीआई को छोड़कर बाकि 4 कंपनियों के शेयरों में इस साल बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
रिलायंस में कितनी हिस्सेदारी?
एलआईसी के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज का 6.82 प्रतिशत हिस्सा है। जिसकी सोमवार को कुल वैल्यू 128820 करोड़ रुपये है। दिसंबर 2025 में इस होल्डिंग की वैल्यू 144842 करोड़ रुपये थी। यानी कुल 11 प्रतिशत या फिर 16021 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।
SBI से हुआ LIC को फायदा
एलआईसी की दूसरी सबसे बड़ी होल्डिंग एसबीआई में है। सोमवार को एसबीआई का मार्केट कैप एक वक्त पर 10 लाख करोड़ रुपये के नीचे आ गया था। हालांकि, इसके बाद इस साल अबतक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत की तेजी आई है। जिसकी वजह से एलआईसी को 10 हजार करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।
2026 का साल आईटीसी के शेयरहोल्डर्स के लिए अच्छा नहीं रहा है। कंपनी के शेयरों में इस साल 24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। जिसकी वजह से एलआईसी को कुल 19086 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। एफएमसीजी कंपनी में एलआईसी की कुल हिस्सेदारी 15.69 प्रतिशत थी।
इंफोसिस लिमिटेड में एलआईसी की हिस्सेदारी 11.28 प्रतिशत दिसंबर 2025 तक थी। 2026 में आईटी कंपनी का शेयर 19 प्रतिशत टूट चुका है। जिसकी वजह से एलआईसी को 14609 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। बता दें, इंफ्रा कंपनी लार्सन एंड टुब्रो में एलआईसी की हिस्सेदारी 12.69 प्रतिशत थी। 2026 में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 7 प्रतिशत की गिरावट आई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


