LIC-ICICI बैंक डील पर आया बड़ा अपडेट, सोमवार को फोकस में रहेंगे दोनों शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • केंद्रीय रिजर्व बैंक ने एलआईसी को ICICI बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है
  •  इस खबर के बाद अब सोमवार को इन दोनों शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी

आरबीआई से डील को मंजूरी
आरबीआई ने डील को दी मंजूरी

अगले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को ट्रेडिंग होगी तब निवेशकों की नजर दो बड़े शेयरों पर होगी। ये दो शेयर LIC (लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन) और ICICI बैंक के हैं। दरअसल, एक बड़ी डील को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मंजूरी दी है। ये डील एलआईसी और ICICI बैंक से जुड़ी हुई है। आइए डिटेल में जान लेते हैं।

LIC-ICICI बैंक डील

केंद्रीय रिजर्व बैंक ने एलआईसी को ICICI बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है। यह डील RBI के मंजूरी पत्र मिलने के एक साल के भीतर पूरी होगी। ICICI बैंक ने भारतीय शेयर बाजार को RBI के मंजूरी पत्र के बारे में जानकारी दी। बैंक ने बताया, "4 सितंबर 2026 को रात 9:09 बजे ICICI बैंक लिमिटेड (बैंक) को आरबीआई के उसी दिन के पत्र की एक कॉपी मिली। यह पत्र लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (आवेदक) को भेजा गया था। इसमें आवेदक को RBI के मंजूरी पत्र की तारीख से एक साल के भीतर बैंक की पेड-अप शेयर कैपिटल या वोटिंग राइट्स में 9.99% तक की 'कुल हिस्सेदारी' खरीदने की मंजूरी दी गई है। ऐसा न करने पर आरबीआई की मंजूरी रद्द मानी जाएगी।"

हालांकि, मंजूरी से पहले कुछ शर्तों का पालन करना होगा। बता दें कि शुक्रवार को LIC के शेयर की कीमत NSE पर ₹416.50 पर बंद हुई जबकि ICICI बैंक के शेयर की कीमत ₹1,423.70 प्रति शेयर पर बंद हुई।

ICICI बैंक का शेयरहोल्डिंग पैटर्न

ICICI बैंक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो अप्रैल से जून 2026 तिमाही के दौरान एलआईसी के पास बैंक के 31,18,17,010 शेयर हैं, जो प्राइवेट लेंडर की नेट पेड-अप कैपिटल का 4.35% है। यह बैंक में इंश्योरेंस कंपनियों की कुल हिस्सेदारी का आधे से अधिक है।

जून 2026 तिमाही तक इंश्योरेंस कंपनियों की बैंक में 8.24% हिस्सेदारी थी। बैंक में हिस्सेदारी रखने वाली एक और बड़ी इंश्योरेंस कंपनी SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड है। SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की ICICI बैंक में 1.43% हिस्सेदारी है।

म्यूचुअल फंड्स की कितनी हिस्सेदारी?

जून 2026 तिमाही के अंत तक म्यूचुअल फंड्स की ICICI बैंक में 29.60% हिस्सेदारी है। एक्सिस म्यूचुअल फंड, SBI म्यूचुअल फंड, UTI म्यूचुअल फंड, निप्पॉन लाइफ इंडिया म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड, HDFC म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड और ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ICICI बैंक में प्रमुख हिस्सेदारों में शामिल हैं। SBI म्यूचुअल फंड की 6.27% हिस्सेदारी है। इसके बाद ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड (4.40%), HDFC म्यूचुअल फंड (3.58%) और निप्पॉन लाइफ इंडिया म्यूचुअल फंड (2.55%) का नंबर आता है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़LIC-ICICI बैंक डील पर आया बड़ा अपडेट, सोमवार को फोकस में रहेंगे दोनों शेयर