Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़LIC faces over 2370 crore rs gst demand from maharashtra share slow
LIC को मिला जीएसटी डिमांड का नोटिस, 2370 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का है मामला

LIC को मिला जीएसटी डिमांड का नोटिस, 2370 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का है मामला

संक्षेप:

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को जीएसटी डिमांड का नोटिस मिला है। हाल ही में एलआईसी के मैनेजमेंट में बदलाव हुआ है। रामकृष्णन चंदर को एक दिसंबर, 2025 को एलआईसी के प्रबंध निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

Dec 10, 2025 09:27 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बीमा कंपनी- भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को जीएसटी डिमांड का नोटिस मिला है। यह नोटिस महाराष्ट्र राज्य कर विभाग ने दिया है। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2023-24 के लिए जीएसटी, ब्याज और जुर्माने के रूप में 2370 करोड़ रुपये से अधिक की मांग की गई है। इस डिमांड में ₹1382.52 करोड़ का जीएसटी, ₹849.56 करोड़ का ब्याज और ₹138.25 करोड़ का जुर्माना शामिल है। बीमा कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज से बताया कि यह पत्र मुंबई के चेंबूर स्थित राज्य कर उप आयुक्त द्वारा जारी किया गया था और LIC को 10 दिसंबर 2025 को प्राप्त हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है आरोप?

जीएसटी अधिकारियों का आरोप है कि एलआईसी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2023-24 अवधि के दौरान अतिरिक्त इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया था। एलआईसी ने कहा कि इस आदेश के खिलाफ मुंबई स्थित कमिश्नर (अपील्स) के समक्ष अपील की जा सकती है। इसका कंपनी के संचालन या चल रही गतिविधियों पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। इस खबर के बीच भारतीय जीवन बीमा निगम के शेयर बुधवार, 10 दिसंबर को 0.28% गिरकर ₹858.75 पर बंद हुए।

मैनेजमेंट में बदलाव

हाल ही में एलआईसी के मैनेजमेंट में बदलाव हुआ है। रामकृष्णन चंदर को एक दिसंबर, 2025 को एलआईसी के प्रबंध निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है। एलआईसी ने बताया था कि उन्हें एक दिसंबर, 2025 की भारत सरकार की अधिसूचना के तहत प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। चंदर वर्ष 1990 में एक सहायक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में एलआईसी में शामिल हुए और उन्होंने वरिष्ठ मंडल प्रबंधक, विपणन और पेंशन और समूह योजनाओं के क्षेत्रीय प्रबंधक और अंतर्राष्ट्रीय संचालन के लिए एलआईसी की रणनीतिक व्यापार इकाई के कार्यकारी निदेशक सहित कई प्रमुख पदों पर काम किया है। प्रबंध निदेशक के रूप में पदोन्नत होने से पहले, उन्होंने एलआईसी के मुख्य निवेश अधिकारी (सीआईओ) और निवेश (फ्रंट ऑफिस) विभाग के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य किया।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।