Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़LIC buys stocks of tata group company volats limited share jumps 3 pecent
LIC ने टाटा ग्रुप की इस कंपनी के 2.01 लाख शेयर खरीदे, 5% के पार पहुंची हिस्सेदारी, 3% बढ़ा भाव

LIC ने टाटा ग्रुप की इस कंपनी के 2.01 लाख शेयर खरीदे, 5% के पार पहुंची हिस्सेदारी, 3% बढ़ा भाव

संक्षेप:

टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी वोल्टास (Voltas Ltd) के शेयरों की कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी आज सोमवार को दर्ज की गई है। इस उछाल के पीछे की वजह एलआईसी की हिस्सेदारी से जुड़ी खबर है।

Mon, 29 Sep 2025 03:45 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी वोल्टास (Voltas Ltd) के शेयरों की कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी आज सोमवार को दर्ज की गई है। इस उछाल के पीछे की वजह एलआईसी की हिस्सेदारी से जुड़ी खबर है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के और शेयरों की खरीदारी एलआईसी के द्वारा की गई है। जिसके बाद एलआईसी की हिस्सेदारी कंपनी में 5 प्रतिशत के पार पहुंच गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:1 महीने में पैसा डबल, यह चर्चित कंपनी कर रही पैसों की बारिश

5% के पार पहुंची हिस्सेदारी

मार्केट रेगुलेटरी के अनुसार सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ने ओपन मार्केट के जरिए 2.01 लाख शेयर खरीदे हैं। एलआईसी ने वोल्टास के शेयरों की खरीदारी 25 सितंबर 2025 को की है। इस ट्रांजैक्शन के पहले एलआईसी के पास वोल्टास के कुल 1.65 करोड़ शेयर थे। तब कंपनी में कुल हिस्सेदारी 4.99 प्रतिशत थी। इस नई खरीदारी के बाद अब एलआईसी की वोल्टास में कुल हिस्सेदारी बढ़कर 5.05 प्रतिशत हो गई है। अब सरकारी बीमा कंपनी के पास 1.67 करोड़ शेयर हो गए हैं।

वोल्टास के शेयरों का का हाल कैसा?

बीते एक साल में टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों का भाव 28 प्रतिशत नीचे गिरा है। वहीं, 6 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 6 प्रतिशत की गिरावट आई है। पोजीशनल निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 3 महीने में 5 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।

वोल्टास का 52 वकी हाई 1901 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1135.55 रुपये है। बता दें, 5 साल में टाटा वोल्टास के शेयरों की कीमतों में 100 प्रतिशत की तेजी आई है।

ये भी पढ़ें:रिलायंस पावर बेच रहा इन 5 कंपनियों का 100% हिस्सा, जानें कितने में हुई डील

क्या है एक्सपर्ट की राय

वोल्टास के शेयरों पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स का मानना है कि दूसरी तिमाही में कंपनी को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लेकिन कंपनी तीसरी तिमाही को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रही है। इसके पीछे की वजह त्योहारी सीजन और जीसएटी रेट में कटौती है।

टाटा के इस स्टॉक को नुवामा नें 1070 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ REDUCE रेटिंग दी है। जोकि मौजूदा लेवल से 22 प्रतिशत कम है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।