LIC दे रही पहली बार बोनस शेयर, सिर्फ इन निवेशकों को होगा फायदा, 5% चढ़े शेयर

Apr 15, 2026 09:35 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

LIC Bonus Share Updates: सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ने बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी के शेयर पहली बार एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रहे हैं। बता दें, कंपनी ने अबतक 5 बार डिविडेंड दिया है। 

LIC दे रही पहली बार बोनस शेयर, सिर्फ इन निवेशकों को होगा फायदा, 5% चढ़े शेयर

LIC Bonus Share Details: सरकारी बीमा कंपनी LIC ने पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी ने इसकी जानकारी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज के साथ साझा की है। कंपनी की तरफ से 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस योग्य निवेशकों को दिया जाएगा। बता दें कि LIC की बोर्ड मीटिंग में बोनस शेयर देने पर फैसला हुआ था। बोनस शेयर अनाउंसमेंट के बाद सोमवार को LIC के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। LIC के शेयर सोमवार को BSE में 5 पर्सेंट के उछाल के साथ 844.85 रुपये पर पहुंच गए हैं।

मिलेंगे 1 पर 1 शेयर पर फ्री (LIC Bonus Share Record date)

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाल एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। बोनस शेयर का फायदा सिर्फ उन निवेशकों को मिलेगा जिन लोगों के पास रिकॉर्ड डेट पर शेयर रहेंगे। बता दें, कंपनी ने अभी तक रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है।

कब मिलेगा बोनस शेयर

एलईसी ने बताया है कि योग्य निवेशकों को अगले दो महीने में बोनस शेयर क्रेडिट कर दिया जाएगा। यानी इनवेस्टर्स को 12 जून या उससे पहले बोनस शेयर मिलेगा। बता दें, एलआईसी 5 बार निवेशकों को डिविडेंड दे चुकी है।

कब-कब कंपनी ने दिया है डिविडेंड (LIC Dividend History)

lIC ने पहली बार निवेशकों को 2022 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 1.50 रुपये का डिविडेंड बांटा था। दूसरी बार कंपनी ने 2023 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड दिया है। तीसरी बार कंपनी ने 2024 में डिविडेंड दिया है। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 4 रुपये का फायदा हुआ है। 2024 में कंपनी ने दो बार डिविडेंड निवेशकों को दिया था। दूसरी बार हर शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड मिला था। बता दें, आखिरी बार शेयर बाजार में कंपनी 25 जुलाई 2025 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब एक शेयर पर 12 रुपये का फायदा निवेशकों को मिला था।

एलआईसी शेयरों का प्रदर्शन? (LIC Share Price)

बीते दो हफ्ते में एलआईसी के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 4.29 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, तीन साल से एलआईसी के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 46 प्रतिशत का लाभ मिला है।

एलआईसी रिजल्ट (LIC Q3 Results)

सरकारी बीमा कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि अक्टूबर से दिसंबर के दौरान कुल 12930 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर तब 17 प्रतिशत बढ़ गया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,