भारत की चश्मा बनाने वाली कंपनी का चीन में दांव, शेयर ने रचा इतिहास

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • हाल ही में लेंसकार्ट ने चीन में एक नई स्टेप-डाउन सब्सिडियरी (सहायक कंपनी) बनाने की घोषणा की है
  • लेंसकार्ट के शेयर में बड़ा उछाल आया और शेयर पहली बार 640 रुपये के स्तर तक जा पहुंचा
stock
लेंसकार्ट के शेयर में मंगलवार को बड़ा उछाल आया

Lenskart share price: चश्मा बनाने वाली कंपनी लेंसकार्ट के शेयर में मंगलवार को बड़ा उछाल आया और शेयर पहली बार 640 रुपये के स्तर तक जा पहुंचा। इंट्रा-डे के दौरान शेयर में करीब 6 पर्सेंट की तेजी आई। कंपनी के शेयर में इस तूफानी तेजी के पीछे एक बड़ी वजह है।

चीन में लेंसकार्ट की नई कंपनी

लेंसकार्ट ने चीन में एक नई स्टेप-डाउन सब्सिडियरी (सहायक कंपनी) बनाने की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि Wenzhou फ्रेमकार्ट ट्रेड कॉपरेशन लिमिटेड को 14 अगस्त, 2026 को Baofeng फ्रेमकार्ट टेक्नोलॉजी लिमिटेड (BFT) की सब्सिडियरी के तौर पर बनाया गया था। BFT, लेंसकार्ट सॉल्यूशन का एक जॉइंट वेंचर है। यह नई कंपनी आईवियर और उससे जुड़े ऑप्टिकल प्रोडक्ट्स के कारोबार पर ध्यान देगी। इसके साथ ही यह BFT और उसकी सब्सिडियरी कंपनियों के लिए चश्मे के फ्रेम और उनसे जुड़े ऑप्टिकल प्रोडक्ट्स, मटीरियल, इक्विपमेंट और टेक्नोलॉजी की ट्रेडिंग, इंपोर्ट, एक्सपोर्ट और खरीद का काम करेगी। BFT इस चीनी कंपनी में 95% हिस्सेदारी रखेगी और इसके लिए कैश के जरिए 1 मिलियन युआन का निवेश करेगी। कंपनी के मुताबिक उसके बोर्ड ने Baofeng फ्रेमकार्ट टेक्नोलॉजी लिमिटेड में अपनी इक्विटी हिस्सेदारी को 51% से बढ़ाकर 70% करने को भी मंजूरी दे दी है। इस अतिरिक्त हिस्सेदारी को खरीदने की कीमत लगभग 7.5 मिलियन युआन या करीब ₹10.6 करोड़ है।

शेयर का परफॉर्मेंस

लेंसकार्ट के शेयर ने अपनी लिस्टिंग के बाद से ही शानदार प्रदर्शन किया है। इस महीने अब तक शेयर में 12% की और बढ़ोतरी हुई है जबकि जुलाई में यह 9% उछला था। बता दें कि लेंसकार्ट आईपीओ का इश्यू प्राइस 402 रुपये प्रति शेयर था। इस लिहाज से शेयर अब 56% ऊपर ट्रेड कर रहा है। जिन निवेशकों को आईपीओ अलॉट हुआ होगा और शेयर होल्ड किया है, उन्हें बड़ा मुनाफा हुआ होगा।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

चश्मे की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनी लेंसकार्ट का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में मुनाफा कई गुना होकर 221.84 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी ने 60.08 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 43.3 प्रतिशत बढ़कर 2,714.18 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 1,894.46 करोड़ रुपये थी। भारत से कंपनी का राजस्व 30.7 प्रतिशत बढ़कर 1,531 करोड़ रुपये, जबकि अंतरराष्ट्रीय कारोबार से राजस्व 38 प्रतिशत बढ़कर 1,203 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने तिमाही के दौरान 132 नए स्टोर खोले, जिससे उसके सक्रिय स्टोर की कुल संख्या बढ़कर 3,459 हो गई।कंपनी ने दक्षिण कोरिया में 'ओनडेज कोरिया' और चीन में 'वेनझोउ फ्रेमकार्ट ट्रेड कंपनी लिमिटेड' नाम से सब्सिडयरी कंपनियां गठित करने की भी घोषणा की।

इसके अलावा, निदेशक मंडल ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडयरी कंपनियों डील्सकार्ट ऑनलाइन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और लेंसकार्ट आईटेक प्राइवेट लिमिटेड का लेंसकार्ट सॉल्यूशंस लिमिटेड में विलय करने की योजना को मंजूरी दे दी। कंपनी ने बताया कि गूगल जेमिनी एकीकरण वाली 22,000 रुपये कीमत की उसकी स्मार्ट चश्मा 'बी बाय लेंसकार्ट' के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या 80,000 को पार कर गई है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़भारत की चश्मा बनाने वाली कंपनी का चीन में दांव, शेयर ने रचा इतिहास