Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Lenskart Solutions Ltd IPO GMP falls to 48 rupees ahead of issue launch on Friday
खुलने से पहले डरा रहा GMP, ग्रे मार्केट में शेयर का बुरा हाल, साल का है मोस्ट अवेटेड IPO

खुलने से पहले डरा रहा GMP, ग्रे मार्केट में शेयर का बुरा हाल, साल का है मोस्ट अवेटेड IPO

संक्षेप:

एंकर निवेशकों के लिए बिडिंग आज शुरू हो रही है, जबकि IPO कल 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आम निवेशकों के लिए खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड ₹382 से ₹402 प्रति शेयर तय किया गया है। अब खुलने से ठीक पहले ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर क्रैश हो गए हैं।

Thu, 30 Oct 2025 12:23 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Lenskart Solutions Ltd IPO: आईवियर रिटेलर लेंसकार्ट सॉल्यूशंस लिमिटेड का IPO बाजार में जबरदस्त चर्चा में है। एंकर निवेशकों के लिए बिडिंग आज शुरू हो रही है, जबकि IPO कल 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आम निवेशकों के लिए खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड ₹382 से ₹402 प्रति शेयर तय किया गया है। अब खुलने से ठीक पहले ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर क्रैश हो गए हैं। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में अभी लगभग 12% प्रीमियम पर ट्रेड हो रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है डिटेल

लेंसकार्ट का GMP ₹108 से घटकर ₹48 प्रति शेयर पर आ गया है। इसका मतलब है कि ₹402 के इश्यू प्राइस के मुकाबले शेयर अब करीब 12% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। यह गिरावट बताती है कि लिस्टिंग से पहले निवेशकों की धारणा थोड़ी नरम हुई है, हालांकि लिस्टिंग गेन की उम्मीद अब भी बरकरार है। बता दें कि ग्रे मार्केट एक अनौपचारिक प्लेटफॉर्म है जहां शेयरों की खरीद-बिक्री IPO अलॉटमेंट से पहले और लिस्टिंग के दिन तक जारी रहती है। निवेशक ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के जरिए संभावित लिस्टिंग गेन का अनुमान लगाते हैं।

₹7,278 करोड़ जुटाने की योजना

सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प समर्थित लेंसकार्ट अपने IPO के जरिए कुल ₹7,278.02 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। इससे कंपनी का पोस्ट-इश्यू वैल्यूएशन लगभग ₹69,741 करोड़ तक पहुंच सकता है। रिटेल निवेशकों के लिए 10% हिस्सा आरक्षित है। एक लॉट में 37 शेयर होंगे। न्यूनतम निवेश राशि ₹14,874 तय की गई है।

फ्रेश इश्यू और OFS

लेंसकार्ट IPO में ₹2,150 करोड़ का फ्रेश इश्यू शामिल है। साथ ही, मौजूदा निवेशक 12.76 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) लाएंगे। OFS में हिस्सेदारी बेचने वालों में शामिल हैं- संस्थापक एवं CEO पियूष बंसल, सॉफ्टबैंक का एसवीएफ II लाइटबल्ब (केमैन), केदारा कैपिटल, क्रिसकैपिटल का पीआई अपॉर्चुनिटीज फंड II, केकेआर का मैकरिची इन्वेस्टमेंट्स, और अल्फा वेव वेंचर्स।

IPO से पहले बड़े निवेश

IPO से पहले SBI म्यूचुअल फंड ने लेंसकार्ट में ₹100 करोड़ का निवेश किया है, जिससे कंपनी का मूल्यांकन करीब $7.7 बिलियन (लगभग ₹64,000 करोड़) आंका गया। यह किसी भारतीय घरेलू फंड हाउस द्वारा किया गया महत्वपूर्ण प्री-IPO निवेश है। इसके अलावा, DMart के संस्थापक और अरबपति निवेशक राधाकिशन दमानी ने भी ₹90 करोड़ के शेयर प्री-IPO डील में खरीदे हैं। IPO के बाद प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 19.9% से घटकर 17.7% रह जाएगी।

IPO मैनेजर और लिस्टिंग

इस इश्यू के लिए प्रमुख बुक रनिंग लीड मैनेजर्स कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस बैंक, एवेंडस कैपिटल, इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज, सिटीग्रुप ग्लोबल और मॉर्गन स्टेनली इंडिया हैं। लेंसकार्ट की स्थापना शार्क टैंक इंडिया के जज पियूष बंसल ने की थी। बता दें कि कंपनी का यह IPO इस महीने की तीसरी अरब-डॉलर लिस्टिंग बन सकता है। 2025 घरेलू IPO बाजार के लिए रिकॉर्ड ब्रेकिंग साल साबित हो रहा है, और लेंसकार्ट का इश्यू इस तेजी को और मजबूत करने वाला है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।