लेंसकार्ट में डिस्काउंट पर शेयर बेचेगी यह कंपनी, ₹2000 करोड़ से ज्यादा की है डील

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • ADIA समर्थित निवेश कंपनी 'प्लेटिनम जैस्मीन A 2018 ट्रस्ट' ने 2047.4 करोड़ रुपये की डील के जरिए लेंसकार्ट सॉल्यूशंस में अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई है
  •  इस ब्लॉक डील के लिए प्रति शेयर कीमत 682.45 रुपये तय की गई है

Lenskart IPO
लेंसकार्ट सॉल्यूशंस में 1.7% हिस्सेदारी बेचने की योजना

चश्मा बनाने वाली कंपनी में एक बड़े निवेशक ने हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर ली है। जानकारी के मुताबिक ADIA समर्थित निवेश कंपनी 'प्लेटिनम जैस्मीन A 2018 ट्रस्ट' ने 2047.4 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील के जरिए लेंसकार्ट सॉल्यूशंस में अपनी 1.7% हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई है।

क्या है प्लान?

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार इस ब्लॉक डील के लिए प्रति शेयर कीमत 682.45 रुपये तय की गई है। बता दें कि शुक्रवार को लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के शेयर की क्लोजिंग प्राइस 707.20 रुपये थी। इस लिहाज से 3.5% डिस्काउंट पर डील होने वाली है। इस डील के लिए मॉर्गन स्टेनली ब्रोकर के तौर पर काम कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक निवेशक पर शेयरों की आगे बिक्री के लिए 90 दिन की लॉक-इन अवधि भी लागू होगी। बता दें कि जून तिमाही के अंत में लेंसकार्ट सॉल्यूशंस में प्लेटिनम जैस्मीन A 2018 ट्रस्ट की हिस्सेदारी 9.77% थी, जो मार्च तिमाही के अंत में 12.08% थी।

अगस्त में जापान की सॉफ्टबैंक ग्रुप ने अपनी सहयोगी कंपनी SVF II लाइटबल्ब (केमैन) लिमिटेड के जरिए लेंसकार्ट में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी थी। कंपनी ने अगस्त में 22 किस्तों में 4.5 करोड़ इक्विटी शेयर बेचकर कुल 2,887.87 करोड़ रुपये जुटाए। ये शेयर औसतन 641.75 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बेचे गए। यह ट्रांजैक्शन तब हुआ है जब इस इन्वेस्टमेंट ग्रुप ने जून में लेंसकार्ट में 3.25% हिस्सेदारी 2,873 करोड़ रुपये में बेची थी।

शेयर का परफॉर्मेंस

लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो इस महीने अब तक 6.76% की बढ़त हुई है जबकि अगस्त में इसमें 18% की बढ़ोतरी हुई थी। इस लगातार तेजी ने स्टॉक को उसके IPO प्राइस से काफी ऊपर पहुंचा दिया है। बता दें कि लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के आईपीओ का इश्यू प्राइस 402 रुपये प्रति शेयर था। यह स्टॉक अब इश्यू प्राइस से 76% ऊपर ट्रेड कर रहा है। इस तेजी की वजह से स्टॉक ने 2026 में अब तक 57% की बढ़त हासिल की है।

जून तिमाही के नतीजे

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में लेंसकार्ट का मुनाफा कई गुना होकर 221.84 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी ने 60.08 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 43.3 प्रतिशत बढ़कर 2,714.18 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 1,894.46 करोड़ रुपये थी। भारत से कंपनी का राजस्व 30.7 प्रतिशत बढ़कर 1,531 करोड़ रुपये, जबकि अंतरराष्ट्रीय कारोबार से राजस्व 38 प्रतिशत बढ़कर 1,203 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने तिमाही के दौरान 132 नए स्टोर खोले, जिससे उसके सक्रिय स्टोर की कुल संख्या बढ़कर 3,459 हो गई।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़लेंसकार्ट में डिस्काउंट पर शेयर बेचेगी यह कंपनी, ₹2000 करोड़ से ज्यादा की है डील