Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Lenskart Shares jumped 5 Percent after Company profit jumps 20 Percent
रॉकेट बने नई-नवेली कंपनी के शेयर, 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के मुनाफे के बाद तूफानी तेजी

रॉकेट बने नई-नवेली कंपनी के शेयर, 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के मुनाफे के बाद तूफानी तेजी

संक्षेप:

लेंसकार्ट के शेयर सोमवार को BSE में 5% से ज्यादा उछलकर 432.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के शानदार नतीजों के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में यह जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।

Dec 01, 2025 11:00 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हाल में बाजार में लिस्ट हुई कंपनी लेंसकार्ट के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। बाजार की नई-नवेली कंपनी लेंसकार्ट के शेयर सोमवार को BSE में 5 पर्सेंट से ज्यादा उछलकर 432.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के शानदार नतीजों के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में यह तेजी देखने को मिली है। लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के शेयर 10 नवंबर 2025 को बाजार में लिस्ट हुए हैं। IPO में लेंसकार्ट के शेयर का दाम 402 रुपये था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेंसकार्ट को हुआ है 102 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा
लेंसकार्ट (Lenskart) का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 20 पर्सेंट बढ़ा है। शेयर बाजार की इस नई-नवेली कंपनी को सितंबर 2025 तिमाही में टैक्स भुगतान के बाद 102.22 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में लेंसकार्ट को 85.47 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। लेंसकार्ट ने अपनी लिस्टिंग के बाद शनिवार को अपने पहले तिमाही नतीजे जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें:क्रिप्टो मार्केट में भूचाल, बिटकॉइन के लिए दिसंबर की बुरी शुरुआत, ईथर भी टूटा

तिमाही आधार पर 67% बढ़ा है कंपनी का मुनाफा
लेंसकार्ट (Lenskart) का मुनाफा तिमाही आधार पर 67 पर्सेंट बढ़ा है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 61.17 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी को 164.62 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 75.35 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 20.8 पर्सेंट बढ़कर 2096.14 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 1735.68 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें:न्यू लेबर कोड में बदली परिवार की परिभाषा, सास-ससुर को भी मिलेगा ESI का लाभ

डिस्काउंट पर लिस्ट हुए थे कंपनी के शेयर
आईपीओ में लेंसकार्ट के शेयर का दाम 402 रुपये था। कंपनी के शेयर BSE में डिस्काउंट के साथ 390 रुपये पर और NSE में 395 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर BSE में 403.30 रुपये पर बंद हुए। वहीं, NSE पर कंपनी के शेयर 403.10 रुपये पर बंद हुए। लेंसकार्ट का आईपीओ टोटल 28.27 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 7.56 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।