करीब 70 गुना बढ़ा मुनाफा, रॉकेट सा उड़ा शेयर, नई ऊंचाई पर पहुंच गए दाम
लेंसकार्ट सॉल्यूशंस का मुनाफा तीसरी तिमाही में करीब 70 गुना बढ़ा है। कंपनी के शेयर गुरुवार को 13 पर्सेंट उछलकर नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। जेफरीज ने कंपनी के शेयरों के लिए 575 रुपये का टारगेट दिया है।

Lenskart Solutions: लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के शेयर गुरुवार को नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के शेयर गुरुवार को BSE में 13 पर्सेंट की तेजी के साथ 526.35 रुपये पर जा पहुंचे हैं। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बंपर मुनाफे के बाद कंपनी के शेयरों में यह तूफानी तेजी आई है। तीसरी तिमाही में लेंसकार्ट सॉल्यूशंस का मुनाफा सालाना आधार पर करीब 70 गुना बढ़ा है। विदेशी ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है।
6983% बढ़ा है लेंसकार्ट का मुनाफा
लेंसकार्ट सॉल्यूशंस (Lenskart Solutions) का कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 6983 पर्सेंट बढ़ा है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 131.02 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 1.85 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में लेंसकार्ट का रेवेन्यू सालाना आधार पर 38 पर्सेंट बढ़कर 2308 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2025 की दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1669 करोड़ रुपये था। 10 नवंबर 2025 को लिस्टिंग के बाद से लेंसकार्ट सॉल्यूशंस का यह दूसरी तिमाही अनाउंसमेंट है।
जेफरीज ने दिया है 575 रुपये का टारगेट
ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने लेंसकार्ट सॉल्यूशंस (Lenskart Solutions) के शेयरों पर बाय रेटिंग बनाए रखी है। विदेशी ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने कंपनी के शेयरों के लिए 575 रुपये का टारगेट दिया है। जेफरीज ने पहले लेंसकार्ट के शेयरों के लिए 520 रुपये का टारगेट दिया था। ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल ने भी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस पर अपनी बाय रेटिंग बनाए रखी है। जेएम फाइनेंशियल ने कंपनी के शेयरों के लिए 575 रुपये का टारगेट दिया है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।
IPO में 402 रुपये था कंपनी के शेयर का दाम
लेंसकार्ट सॉल्यूशंस (Lenskart Solutions) का आईपीओ दांव लगाने के लिए 31 अक्टूबर 2025 को खुला था और यह 4 नवंबर तक ओपन रहा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 402 रुपये था। लेंसकार्ट सॉल्यूशंस का आईपीओ टोटल 28.27 गुना सब्सक्राइब हुआ था। लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 7.56 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं, एंप्लॉयीज कैटेगरी में 4.96 गुना दांव लगा। कंपनी के आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों (NII) की कैटेगरी में 18.23 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के शेयर 10 नवंबर 2025 को BSE में 390 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग वाले ही दिन कंपनी के शेयर उछाल के साथ 403.30 रुपये पर बंद हुए।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें

