60 गुना उछल गया इस कंपनी का प्रॉफिट, 3 महीने पहले ही आया था IPO, कल शेयर पर रखें नजर

Feb 11, 2026 05:03 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share

बता दें कि आज बुधवार को कंपनी के शेयर 473 रुपये पर बंद हुए हैं। इसमें मामूली गिरावट देखी गई थी। अब कल गुरुवार को यह शेयर फोकस में रह सकता है। कंपनी का आईपीओ पिछले साल नवंबर 2025 में आया था।

60 गुना उछल गया इस कंपनी का प्रॉफिट, 3 महीने पहले ही आया था IPO, कल शेयर पर रखें नजर

Lenskart Q3 Results: आईवियर कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस ने दिसंबर तिमाही (Q3FY26) के नतीजों में जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीबन 60 गुना यानी 6,983% उछलकर 131.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में महज 1.85 करोड़ रुपये था। यह मुनाफा होल्डिंग कंपनी के मालिकों के हिस्से का है। बता दें कि आज बुधवार को कंपनी के शेयर 473 रुपये पर बंद हुए हैं। इसमें मामूली गिरावट देखी गई थी। अब कल गुरुवार को यह शेयर फोकस में रह सकता है। बता दें कि कंपनी का आईपीओ पिछले साल नवंबर 2025 में आया था।

ऑपरेशंस से कमाई भी मजबूत

कंपनी की ऑपरेशंस से कमाई भी मजबूत रही। दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू 38% बढ़कर 2,308 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 1,669 करोड़ रुपये था। यानी बिक्री में लगातार तेजी बनी हुई है। लिस्टिंग के बाद यह कंपनी का दूसरा तिमाही नतीजा है। लेंसकार्ट की शेयर बाजार में एंट्री 10 नवंबर 2025 को हुई थी।

कंपनी का कुल खर्च 2,163 करोड़

खर्चों की बात करें तो कंपनी का कुल खर्च 2,163 करोड़ रुपये रहा। यह पिछली तिमाही (Q2FY26) के 1,980 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 9% ज्यादा है, जबकि सालाना आधार पर इसमें 28% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का खर्च 1,690 करोड़ रुपये था। कच्चे माल और कंपोनेंट्स, कर्मचारियों के वेतन और फाइनेंस कॉस्ट जैसे मदों में खर्च बढ़ा है।

कुल मिलाकर लेंसकार्ट के लिए यह तिमाही काफी दमदार रही है। मुनाफे में तेज उछाल और बिक्री में मजबूत ग्रोथ यह दिखाती है कि कंपनी का बिजनेस मॉडल काम कर रहा है। हालांकि खर्च भी तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन फिलहाल कंपनी की कमाई की रफ्तार उससे आगे नजर आ रही है। आने वाले समय में निवेशकों की नजर कंपनी की ग्रोथ और मार्जिन पर बनी रहेगी।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,