
2 दिन में 2 गुना हुआ सब्सक्राइब, दांव लगाने को टूटे निवेशक, ग्रे मार्केट में मुनाफे के संकेत
पब्लिक इश्यू के दूसरे दिन यानी 3 नवंबर को यह 2 गुना से ज्यादा (201%) सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी का ₹7,278 करोड़ का यह पब्लिक इश्यू पहले ही दिन पूरी तरह भर गया था, और दूसरे दिन निवेशकों की बुकिंग ने जोरदार रफ्तार पकड़ी।
Lenskart IPO: आईवियर रिटेलर लेंसकार्ट सॉल्यूशंस लिमिटेड के बहुप्रतीक्षित आईपीओ (IPO) में निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी बनी हुई है। पब्लिक इश्यू के दूसरे दिन यानी 3 नवंबर को यह 2 गुना से ज्यादा (201%) सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी का ₹7,278 करोड़ का यह पब्लिक इश्यू पहले ही दिन पूरी तरह भर गया था, और दूसरे दिन निवेशकों की बुकिंग ने जोरदार रफ्तार पकड़ी।

दूसरे दिन का सब्सक्रिप्शन डाटा
NSE के आंकड़ों के मुताबिक, लेंसकार्ट आईपीओ को अब तक 20.09 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं, जबकि कंपनी ने केवल 9.98 करोड़ शेयर की पेशकश की थी।
- कुल सब्सक्रिप्शन: 201%
- रिटेल निवेशक (RII): 333%
- क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB): 164%
- नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII): 188%
- सबसे ज्यादा उत्साह रिटेल निवेशकों की ओर से देखने को मिला, जिन्होंने अपनी आरक्षित हिस्सेदारी तीन गुना से ज्यादा भर दी है।
आईपीओ डिटेल
लेंसकार्ट सॉल्यूशंस का IPO कुल ₹7,278 करोड़ का है, जिसमें ₹2,150 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 12.75 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। यह इश्यू 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक निवेश के लिए खुला रहा। कंपनी ने ₹382–₹402 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस कीमत पर कंपनी का अनुमानित वैल्यूएशन लगभग ₹70,000 करोड़ है। निवेशक इसमें कम से कम 37 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, यानी न्यूनतम निवेश ₹14,874 का होगा। अलॉटमेंट 5 नवंबर को होने की संभावना है और लिस्टिंग 10 नवंबर को BSE और NSE पर तय की गई है।
क्या चल रहा GMP?
लिस्टिंग से पहले लेंसकार्ट के शेयरों की चर्चा ग्रे मार्केट में भी जोरों पर है। Investorgain के मुताबिक, IPO का जीएमपी ₹63.92 (15.92%) के करीब चल रहा है, जो लिस्टिंग प्राइस को ₹465–₹470 प्रति शेयर तक पहुंचा सकता है। हालांकि, यह प्रीमियम IPO खुलने के दिन के मुकाबले कुछ कम है, जब यह 23.63% तक पहुंच गया था। वहीं, IPO Watch के आंकड़ों के अनुसार, ग्रे मार्केट प्रीमियम लगभग 17.41% है। बता दें कि कंपनी ने भारत के आईवियर मार्केट में तकनीक और ओम्नी-चैनल मॉडल के जरिए एक क्रांति की है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर इसकी मजबूत उपस्थिति है। कंपनी की पहचान किफायती दामों और मॉडर्न डिजाइनों के लिए है, जिसने भारत के युवा ग्राहकों को आकर्षित किया है।





