Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Lenskart IPO raises 3268 crore rupee GMP rises 74 rupee
Lenskart IPO: एंकर निवेशकों से लेंसकार्ट ने जुटाए ₹3268 करोड़, GMP में उछाल, दिखा रहा ₹74 का फायदा

Lenskart IPO: एंकर निवेशकों से लेंसकार्ट ने जुटाए ₹3268 करोड़, GMP में उछाल, दिखा रहा ₹74 का फायदा

संक्षेप:

Lenskart IPO GMP Today: आज से लेंसकार्ट का आईपीओ खुल रहा है। कंपनी का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए कल खुला था। लेंसकार्ट का आईपीओ एंकर निवेशकों से 3268 करोड़ रुपये जुटाने में सफल रही है। कंपनी ने एंकर निवेशकों को 81302412 शेयर जारी किए हैं।

Oct 31, 2025 09:53 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Lenskart IPO GMP Today: आज से लेंसकार्ट का आईपीओ खुल रहा है। कंपनी का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए कल खुला था। लेंसकार्ट का आईपीओ एंकर निवेशकों से 3268 करोड़ रुपये जुटाने में सफल रही है। कंपनी ने एंकर निवेशकों को 81302412 शेयर जारी किए हैं। एंकर निवेशकों को कंपनी ने 402 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से शेयर जारी किए हैं। बता दें, ग्रे मार्केट में कंपनी स्थिति में सुधार हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है प्राइस बैंड?

लेंसकार्ट के आईपीओ का प्राइस बैंड 382 रुपये से 402 रुपये प्रति शेयर तय हुआ है। कंपनी ने 37 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को कम से कम 14874 रुपये का है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर 19 रुपये की छूट दी है। बता दें, यह आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 4 नवंबर तक खुलेगा।

ये भी पढ़ें:सरकार बेचने जा रही है LIC का 6.5% हिस्सा! क्यों लेना पड़ रहा यह फैसला

क्या है जीएमपी?

इंवेस्टर्सगेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी की आईपीओ की स्थिति अच्छी है। आईपीओ 74 रुपये के प्रीमियम के पर आज ट्रेड कर रहा है। अगर यही स्थिति यही रही तो कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग 18 प्रतिशत के प्रीमियम पर हो सकती है। बता दें, 27 अक्टूबर को आईपीओ 108 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। यही लेंसकार्ट के आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी है।

क्या है साइज

लेंसकार्ट के आईपीओ का साइज 7278.02 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 5.35 करोड़ शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 12.76 करोड़ शेयर जारी करेगी। कंपनी के प्रमोटर पीयूष बंसल भी शेयर जारी करेगी।

किसके लिए कितना हिस्सा आरक्षित

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए कम से कम 75 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए 10 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। एनआईआई के लिए कम से कम 15 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।