Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़lenskart ipo know everything price band listing date and other details
Lenskart IPO: जानें सबकुछ, प्राइस बैंड, लिस्टिंग डेट और अन्य डिटेल्स

Lenskart IPO: जानें सबकुछ, प्राइस बैंड, लिस्टिंग डेट और अन्य डिटेल्स

संक्षेप:

Lenskart IPO: लेंसकार्ट आईपीओ का प्राइस बैंड की बात करें तो एक शेयर की कीमत 382 रुपये से 402 रुपये के बीच रखी गई है। आवेदन 31 अक्टूबर (शुक्रवार) से शुरू होकर 4 नवंबर (मंगलवार) तक खुले रहेंगे।

Mon, 27 Oct 2025 11:16 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Lenskart IPO:भारत की बड़ी ऑनलाइन और ऑफलाइन चश्मा बेचने वाली कंपनी लेंसकार्ट का आईपीओ मार्केट में आ रहा है। आईपीओ का प्राइस बैंड की बात करें तो एक शेयर की कीमत 382 रुपये से 402 रुपये के बीच रखी गई है। आवेदन 31 अक्टूबर (शुक्रवार) से शुरू होकर 4 नवंबर (मंगलवार) तक खुले रहेंगे। निवेशक कम से कम 37 शेयर खरीद सकते हैं और उसके बाद 37 के गुणज (जैसे 74, 111) में ही खरीद सकते हैं। हाल ही में यह खबर आई थी कि डी-मार्ट के मालिक राधाकिशन दामानी ने आईपीओ से पहले लेंसकार्ट में लगभग 90 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अलॉटमेंट और लिस्टिंग की तारीखें

  • एंकर निवेशक: उन्हें शेयर 30 अक्टूबर (गुरुवार) को आवंटित होंगे।
  • आम निवेशकों को आवंटन: शेयरों का आवंटन 6 नवंबर (गुरुवार) को तय होगा।
  • रिफंड: जिन्हें शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 7 नवंबर (शुक्रवार) को पैसे वापस मिल जाएंगे।
  • डीमैट खाते में शेयर: जिन्हें शेयर आवंटित होंगे, उनके शेयर 7 नवंबर को ही उनके डीमैट खाते में जमा कर दिए जाएँगे।
  • लिस्टिंग: लेंसकार्ट के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर 10 नवंबर (सोमवार) से ट्रेडिंग शुरू होने की उम्मीद है।

निवेशकों के लिए आरक्षण

  • संस्थागत निवेशक (QIB): कुल शेयरों का कम से कम 75% हिस्सा उनके लिए रखा गया है।
  • बड़े निवेशक (NII): कुल शेयरों का 15% से ज्यादा हिस्सा उनके लिए नहीं है।
  • छोटे निवेशक (Retail): कुल शेयरों का 10% से ज्यादा हिस्सा उनके लिए नहीं है।
  • कर्मचारी छूट: कंपनी के पात्र कर्मचारियों को हर शेयर पर 19 रुपये की छूट मिलेगी।

आईपीओ से पैसा कहां लगाएगी कंपनी?

लेंसकार्ट आईपीओ से जुटाए 2,150 करोड़ रुपये का इस्तेमाल पूरे भारत में नई कंपनी संचालित दुकानें (CoCo स्टोर) खोलने में। पैसे का इस्तेमाल कंपनी इन दुकानों का किराया और लाइसेंस फीस चुकाने, तकनीक और क्लाउड सिस्टम को बेहतर बनाने, विज्ञापन और मार्केटिंग और भविष्य में किसी अन्य कंपनी को खरीदने की संभावना तलाशने में करेगी।

शेयर बेचने वाले (OFS)

आईपीओ में नए शेयर जारी करने के अलावा, कंपनी के प्रमोटर और कुछ निवेशक भी अपने मौजूदा शेयर बेचेंगे। इनमें प्रमोटर पियूष बंसल, नेहा बंसल और निवेशक कंपनियां जैसे SVF II, श्रॉडर्स कैपिटल, केदारा कैपिटल आदि शामिल हैं।

कंपनी के बारे में

लेंसकार्ट भारत की एक बड़ी ऑनलाइन और ऑफलाइन चश्मा बेचने वाली कंपनी है। यह 2008 में स्थापित हुई थी। इसकी पहली दुकान 2013 में नई दिल्ली में खुली थी। लेंसकार्ट चश्मे, सनग्लासेज और कॉन्टैक्ट लेंस बेचती है और इसकी दुकानें बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी हैं। यह कंपनी दक्षिण-पूर्व एशिया और मध्य पूर्व में भी काम करती है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।