Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Lenskart IPO going to open from 31st October check here all details
Lenskart IPO: 31 अक्टूबर को खुल रहा है लेंसकार्ट का आईपीओ, 2025 का चौथा सबसे बड़ा इश्यू

Lenskart IPO: 31 अक्टूबर को खुल रहा है लेंसकार्ट का आईपीओ, 2025 का चौथा सबसे बड़ा इश्यू

संक्षेप:

Lenskart IPO Dates: लेंसकार्ट का आईपीओ 31 अक्टूबर को खुल रहा है। निवेशकों के पास 4 नवंबर तक कंपनी के आईपीओ पर दांव लगाने का मौका रहेगा। वहीं, एंकर निवेशक 30 अक्टूबर को कंपनी के आईपीओ पर दांव लगा पाएंगे।

Sun, 26 Oct 2025 12:58 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Lenskart IPO Dates: काफी लम्बे समय से लेंसकार्ट के आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए अच्छी खबर आई है। लेंसकार्ट का आईपीओ 31 अक्टूबर को खुल रहा है। निवेशकों के पास 4 नवंबर तक कंपनी के आईपीओ पर दांव लगाने का मौका रहेगा। वहीं, एंकर निवेशक 30 अक्टूबर को कंपनी के आईपीओ पर दांव लगा पाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चश्मा बनाने वाली कंपनी लेंसकार्ट आईपीओ के जरिए 2150 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर्स 12.50 करोड़ शेयर जारी करेंगे। कंपनी फ्रेश इश्यू से जुटाए पैसों का स्टोर्स की संख्या बढ़ाने, टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और ब्रांड बिल्डिंग के साथ-साथ मार्केटिंग के लिए करेगी।

ये भी पढ़ें:LG और टाटा के IPO पर दांव ना लगा पाने का है अफसोस? मिलेंगे इस हफ्ते 4 बड़े मौके

राधाकिशन दमानी ने भी किया है निवेश

आईपीओ से पहले दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी ने कंपनी में पैसा लगाया है। डिमार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी 90 करोड़ रुपये का निवेश किया है। दमानी के अलावा इस कंपनी में सॉफ्टबैंक, Temasek, Kedaara Capital और Alpha Wave Ventures ने पहले से निवेश किया है। बता दें, साइज के हिसाब से लेंसकार्ट 2025 का चौथा सबसे बड़ा आईपीओ होगा। उससे आगे एलजी, टाटा कैपिटल, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज है।

अर्बन कंपनी, जोमैटो, स्विगी जैसी कंपनियों की लिस्टिंग के बाद लेंसकार्ट का आईपीओ आना भारत के कंज्यूमर टेक सेक्टर के लिए बड़ी बात है। इस कंपनी की शुरुआत पीयूष बंसल ने 2008 में की थी। पहले कंपनी अपना चश्मा और लेंस ऑनलाइन बेचा करती थी। उसके बाद इसने ओमनिचैनल बनाया। मौजूदा समय में लेंसकार्ट के पास 2500 से ज्यादा स्टोर हैं।

ये भी पढ़ें:₹8000 सस्ता हुआ सोना, चांदी में ₹28000 की गिरावट, अब कहां तक जाएगा भाव?

कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी?

वित्त वर्ष 2025 में लेंसकार्ट का नेट प्रॉफिट 297 करोड़ रुपये रहा था। इससे पहले वित्त वर्ष 2024 में कंपनी को 10 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। बीते वित्त वर्ष पीयूष बंसल की अगुवाई वाली कंपनी का रेवन्यू 6625 करोड़ रुपये रहा। जोकि सालाना आधार पर 22 प्रतिशत अधिक है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।