Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Lenskart founded peeysh bansal and his wife neha make 825 crore rupee profit
IPO से Lenskart के फाउंडर पीयूष बंसल और नेहा बंसल मालामाल, होगा ₹825 करोड़ का फायदा, बेच रहे हैं शेयर

IPO से Lenskart के फाउंडर पीयूष बंसल और नेहा बंसल मालामाल, होगा ₹825 करोड़ का फायदा, बेच रहे हैं शेयर

संक्षेप:

Lenskart IPO: इसी महीने की 31 तारीख को लेंसकार्ट सॉल्यूशंस का आईपीओ खुल रहा है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 382 रुपये से 402 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। रिटेल निवेशकों के लिए लेंसकार्ट ने 37 शेयरों का एक लॉट बनाया है। यह मेनबोर्ड आईपीओ 4 नवंबर को बंद होगा।

Oct 27, 2025 11:31 am ISTTarun Pratap Singh मिंट
share Share
Follow Us on

Lenskart IPO: इसी महीने की 31 तारीख को लेंसकार्ट सॉल्यूशंस का आईपीओ खुल रहा है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 382 रुपये से 402 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। रिटेल निवेशकों के लिए लेंसकार्ट ने 37 शेयरों का एक लॉट बनाया है। यह मेनबोर्ड आईपीओ 4 नवंबर को बंद होगा। बता दें, लेंसकार्ट के आईपीओ के मौजूदा निवेशक भी आईपीओ के जरिए शेयर बेच रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फ्रेश इश्यू के जरिए भी शेयर जारी करेगी कंपनी

लेंसकार्ट आईपीओ के जरिए 2150 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 12.76 करोड़ शेयर जारी करेगी। हालांकि, यह ड्राफ्ट पेपर्स के 13.2 करोड़ शेयर से कम का है।

ये भी पढ़ें:टाटा ट्रस्ट की लड़ाई खुलकर सामने आई, रतन टाटा के करीबी ने तोड़ी चुप्पी

पीयूष और नेहा बंसल को आईपीओ से हो रहा 800 करोड़ रुपये का फायदा

कंपनी के ऑफर फार सेल में प्रमोटर्स और इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स हिस्सा ले रहे हैं। लेंसकार्ट के फाउंडर और सीईओ पीयूष बंसल 2.05 करोड़ शेयर बेचते हुए नजर आएंगे। जिससे उन्हें अपर प्राइस बैंड के हिसाब से 785.42 करोड़ रुपये का फायदा होगा। वहीं, उनकी पत्नी नेहा बंसल को इस आईपीओ में शेयरों को बेचक 39.85 करोड़ रुपये का फायदा होने की उम्मीद है। पीयूष और नेहा बंसल के अलावा अमित चौधरी, सुमित भी क्रमशः 2868457 शेयर और 2868457 शेयर बेचते हुए नजर आएंगे। बता दें, पीयूष बंसल के पास कंपनी में 10.3 प्रतिशत और नेहा बंसल के पास 7.61 प्रतिशत हिस्सा है।

ये भी पढ़ें:Lenskart ही नहीं IPO की कतार में कई कंपनियां, पार्टी नहीं हुई है अभी खत्म

SoftBank’s SVF II Lightbulb आईपीओ में 25 लाख शेयर बेच रहे हैं। वहीं, केदारा कैपटिल फंड, PI Opportunities Fund II अल्फा वेव, MacRitchie Investments और टीआर कैपिटल अपनी हिस्सेदारी बेचते हुए नजर आएंगे।

लेंसकार्ट की स्थापना 2008 में हुई थी। कंपनी ने 2010 से ऑनलाइन चश्मा बेच रही है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।