इस कंपनी को मिला दिल्ली में 5 स्टार होटल बनाने का काम, शेयरों पर रखें नजर
मुख्य बातें
- हॉस्पिटैलिटी बिजनेस ऑपरेट करने वाली कंपनी लेमन ट्री होटल्स लिमिटेड (Lemon Tree Hotels Ltd) की सब्सिडियरी Fleur Hotels Ltd को एक बड़ा ऑर्डर मिला है
- इस कंपनी को यह ऑर्डर दिल्ली डेलपमेंट अथॉरिटी से मिला है

हॉस्पिटैलिटी बिजनेस ऑपरेट करने वाली कंपनी लेमन ट्री होटल्स लिमिटेड (Lemon Tree Hotels Ltd) की सब्सिडियरी Fleur Hotels Ltd को एक बड़ा ऑर्डर मिला है। इस कंपनी को यह ऑर्डर दिल्ली डेलपमेंट अथॉरिटी से मिला है। कंपनी को नेहरू पैलेस में 5 स्टार होटल बनाना है। बता दें, एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने कहा है कि इस होटल का निर्माण 2.256 एकड़ पर बनाना है।
500 कमरों का होटल बनाने का मिला काम
कंपनी को 5 स्टार होटल बनाने और ऑपरेट करने का काम मिला है। इस प्रॉपर्टी का नाम “Aurika, Nehru Place” होगा। कंपनी को 12 महीने के लिए यह ऑर्डर मिलेगा। इस होटल में कुल 500 कमरे होंगे। “Aurika, Nehru Place” में रुकने की प्रीमियम व्यवस्था होगी। सिग्नेचर डाइनिंग आदि की सुविधाएं भी मिलेगी। इस होटल के निर्माण पूरा होने के बाद यह दिल्ली के सबसे बड़े होटल में से एक हो जाएगा।
शेयर बाजार में लेमन ट्री का प्रदर्शन कैसा?
गुरुवार को लेमन ट्री होटल्स लिमिटेड के शेयर 1.32 प्रतिशत की गिरावट के बाद 145.25 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 11.73 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस पीरियड में सेंसेक्स इंडेक्स में 6.13 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। 1 साल में लेमन ट्री होटल्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 25 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 162.25 रुपये और 52 वीक लो लेवल 110.55 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 11507.38 करोड़ रुपये का है।
5 साल में लेमन ट्री होटल्स के शेयरों की कीमतों में 373 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, जून 2025 तक की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 22.28 प्रतिशत और पब्लिक की हिस्सेदारी 77.67 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


