'नई-नवेली' कंपनी के शेयर बने रॉकेट, निप्पॉन ने खरीद डाले और 16.95 लाख शेयर, लिस्टिंग पर हुआ था 26% का फायदा
मुख्य बातें
- शेयर बाजार की नई-नवेली कंपनी लेजर पावर एंड इंफ्रा के शेयर लिस्टिंग के दूसरे दिन 10 पर्सेंट चढ़कर 289.10 रुपये पर पहुंच गए हैं
- निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने लेजर पावर एंड इंफ्रा के 16.95 लाख शेयर और खरीदे हैं

शेयर बाजार में गुरुवार को लिस्ट हुई कंपनी लेजर पावर एंड इंफ्रा दूसरे दिन भी धमाल मचाए हुए है। शेयर बाजार की इस नई-नवेली कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में 10 पर्सेंट के उछाल के साथ 289.10 रुपये पर पहुंच गए हैं। निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन प्रॉडक्ट्स बनाने वाली इस कंपनी पर अपना दांव बढ़ाया है। निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने 2 ट्रांजैक्शंस के जरिए लेजर पावर एंड इंफ्रा के 16.95 लाख शेयर और खरीदे हैं। इस ट्रांजैक्शन की वैल्यू करीब 44.22 करोड़ रुपये है। निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने कंपनी के 8.95 लाख शेयर 260.98 रुपये प्रति शेयर के दाम पर खरीदे हैं। वहीं, 8 लाख शेयर 260.75 रुपये प्रति शेयर के दाम पर लिए हैं। लिस्टिंग से पहले कंपनी में निप्पॉन लाइफ की 1.94 पर्सेंट हिस्सेदारी थी।
26% फायदे के साथ बाजार में लिस्ट हुए कंपनी के शेयर
लेजर पावर एंड इंफ्रा लिमिटेड के शेयर गुरुवार को BSE में 25.7 पर्सेंट के फायदे के साथ 269 रुपये पर लिस्ट हुए। कंपनी के शेयर BSE में गुरुवार को 262.85 रुपये पर बंद हुए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर 16.8 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ 250 रुपये पर लिस्ट हुए और 262.42 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के शेयर शुक्रवार को NSE में 10 पर्सेंट की तेजी के साथ 288.66 रुपये पर जा पहुंचे हैं।
निवेश बनाए रखने की सलाह दे रहे एक्सपर्ट
मजबूत लिस्टिंग के बाद मार्केट एनालिस्ट्स मौजूदा निवेशकों को लेजर पावर एंड इंफ्रा (Laser Power and Infra) में अपना निवेश बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, नए इनवेस्टर्स को एक्सपर्ट्स की सलाह है कि वे मार्केट करेक्शंस के दौरान कंपनी के शेयरों को एक्युमुलेट करें। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।
कंपनी के IPO पर लगा 41 गुना दांव
लेजर पावर एंड इंफ्रा (Laser Power and Infra) के आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। कंपनी का आईपीओ टोटल 41.05 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 6.95 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 45.69 गुना दांव लगा। लेजर पावर एंड इंफ्रा के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 97.25 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी अपनी उधारी चुकाने और जनरल कॉरपोरेट पर्पज में करेगी। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 742 करोड़ रुपये तक का था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 9 जुलाई को खुला और 13 जुलाई तक ओपन रहा।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


