26% डिस्काउंट पर हुई लिस्टिंग, फिर 5% और लुढ़क गए आइसक्रीम कंपनी के शेयर

Feb 16, 2026 10:57 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

HUL के आइसक्रीम बिजनेस क्वालिटी वॉल्स के शेयर सोमवार को BSE में 29.90 रुपये पर लिस्ट हुए। 40.20 रुपये के डिस्कवरी प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर 25.80% के डिस्काउंट पर लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग के बाद शेयर 5% और टूट गए।

26% डिस्काउंट पर हुई लिस्टिंग, फिर 5% और लुढ़क गए आइसक्रीम कंपनी के शेयर

Kwality Walls Share Price: क्वालिटी वॉल्स (इंडिया) लिमिटेड के शेयर सोमवार को बाजार में लिस्ट हो गए हैं। क्वालिटी वॉल्स के शेयर सोमवार को BSE में 29.90 रुपये पर लिस्ट हुए। 40.20 रुपये के डिस्कवरी प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर 25.80 पर्सेंट के डिस्काउंट पर लिस्ट हुए हैं। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर क्वालिटी वॉल्स के शेयर 29.80 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। 7000 करोड़ रुपये से ज्यादा के मार्केट कैप के साथ कंपनी बाजार में उतरी है। FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिन्दुस्तान यूनिलीवर (HUL) से डीर्मजर के बाद आइसक्रीम बिजनेस क्वालिटी वॉल्स की लिस्टिंग हुई है।

कमजोर लिस्टिंग के बाद और टूट गए कंपनी के शेयर
कमजोर लिस्टिंग के बाद क्वालिटी वॉल्स (Kwality Walls) के शेयर और लुढ़क गए। कंपनी के शेयर BSE में 5 पर्सेंट और टूटकर 28.41 रुपये पर पहुंच गए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में क्वालिटी वॉल्स के शेयर 5 पर्सेंट लुढ़कर 28.31 रुपये पर जा पहुंचे। हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के शेयर BSE में 2297.05 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, NSE पर HUL के शेयर 2299.50 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

HUL-क्वालिटी वॉल्स का डीमर्जर
नवंबर 2024 की शुरुआत में हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने आइसक्रीम बिजनेस के डीमर्जर को मंजूरी दी थी। कंपनी का आइसक्रीम बिजनेस क्वालिटी वॉल्स, कॉर्नेटो और मैग्नम जैसे पॉपुलर ब्रांड्स को ऑपरेट करता है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने 30 अक्टूबर 2025 को डीमर्जर स्कीम को मंजूरी दी थी। HUL के टोटल सालाना टर्नओवर में आइसक्रीम बिजनेस की हिस्सेदारी 3 पर्सेंट है, टोटल रेवेन्यू में इसका कंट्रीब्यूशन 1800 करोड़ रुपये है। ICICI सिक्योरिटीज का कहना है कि आइसक्रीम बिजनेस का वैल्यूएशन 9500 करोड़ से 11,900 करोड़ रुपये के बीच किया जा सकता है। ब्रोकरेज हाउस ने डीमर्ज्ड इकाई के प्रति शेयर की वैल्यू 40-50 रुपये आंकी है।

HUL के हर शेयर पर क्वालिटी वॉल्स का 1 शेयर
डीमर्जर के बाद शेयर एंटाइटल्मेंट रेशियो 1:1 तय किया गया था। इसका मतलब यह है कि हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के शेयरधारकों को कंपनी के हर शेयर पर आइसक्रीम बिजनेस क्वालिटी वॉल्स (Kwality Walls) का1 शेयर मिलेगा। अलॉटमेंट डेट 29 दिसंबर 2025 फिक्स की गई थी। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 30 पर्सेंट घटकर 2188 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की समान अवधि में HUL का नेट प्रॉफिट 3027 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 16,441 करोड़ रुपये रहा, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 15,556 करोड़ रुपये था।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;