बाजार में उतरते ही 600 रुपये के पार यह शेयर, पहले ही दिन 47% का बंपर मुनाफा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • कुसुमगर लिमिटेड की शेयर बाजार में शानदार शुरुआत हुई है
  • कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को पहले ही दिन 47% का बंपर फायदा कर दिया है
  • IPO में कुसुमगर के शेयर का दाम 419 रुपये था, कंपनी के शेयर लिस्टिंग के बाद 621 रुपये पर जा पहुंचे हैं
Kusumgar IPO

एक छोटी कंपनी कुसुमगर लिमिटेड ने शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत की है। फैब्रिक बनाने वाली कंपनी कुसुमगर लिमिटेड के शेयर बुधवार को BSE में 36.99 पर्सेंट के प्रीमियम या 155 रुपये के फायदे के साथ 574 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कंपनी के शेयर 35.80 पर्सेंट के प्रीमियम या 150 रुपये के फायदे का साथ 569 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। IPO में कुसुमगर लिमिटेड के शेयर का दाम 419 रुपये था।

शानदार लिस्टिंग के बाद और उछल गए कुसुमगर के शेयर
बंपर लिस्टिंग के ठीक बाद कुसुमगर लिमिटेड के शेयरों में और तेजी आई है। कंपनी के शेयर BSE में 7 पर्सेंट से ज्यादा उछलकर 621 रुपये पर पहुंच गए हैं। 419 रुपये के IPO प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर पहले ही दिन 47 पर्सेंट उछल गए हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में भी कुसुमगर लिमिटेड के शेयर 8 पर्सेंट से ज्यादा चढ़कर 621 रुपये पर जा पहुंचे। कंपनी का मार्केट कैप बुधवार को 6415 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है।

IPO पर लगा था 135 गुना से ज्यादा दांव
कुसुमगर लिमिटेड (Kusumgar Limited) के आईपीओ में टोटल 135.80 गुना दांव लगा था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 27.97 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, एंप्लॉयीज का कोटा 11.09 गुना सब्सक्राइब हुआ। कुसुमगर लिमिटेड के आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 174.28 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटेगरी में 299.51 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। योगेश कांतिलाल कुसुमगर, सिद्धार्थ योगेश कुसुमगर, सपना सिद्धार्थ कुसुमगर और सिद्धार्थ योगेश कुसुमगर, कंपनी के प्रमोटर्स हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 89.44 पर्सेंट थी, जो कि अब 74.72 पर्सेंट रह गई है।

क्या करती है कंपनी?
कुसुमगर लिमिटेड (Kusumgar Limited) की शुरुआत साल 1990 में हुई है। कंपनी वोवेन, कोटेड और लैमिनेटेड फैब्रिक्स की मैन्युफैक्चरर है, जिसे इंजीनियर्ड फैब्रिक्स के नाम से जाना जाता है। कंपनी के प्रॉडक्ट्स मुख्य रूप से पालीऐमाइड और पालीएस्टर फिलामेंट्स पर बेस्ड होते हैं। 31 मार्च 2026 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी ने 1000 से ज्यादा यूनीक फैब्रिक टाइप्स डिवेलप किए हैं। कंपनी के प्रॉडक्ट्स एयरोस्पेस एंड डिफेंस, इंडस्ट्रियल एंड ऑटोमोटिव, आउटडोर और लाइफस्टाइल सेगमेंट्स की जरूरतों को पूरा करते हैं। हाल के सालों में कंपनी ने एयरोस्पेस और मिलिट्री यूज के लिए फिनिश्ड प्रॉडक्ट्स में भी एंट्री की है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़बाजार में उतरते ही 600 रुपये के पार यह शेयर, पहले ही दिन 47% का बंपर मुनाफा