129 गुना सब्सक्राइब हुआ था यह IPO, अब ग्रे मार्केट में काट रहा है गदर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • ग्रे मार्केट में भी यह आईपीओ निवेशकों को पॉजिटिव संकेत दे रहा है
  • आईपीओ का इश्यू प्राइस 398 रुपये से 419 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था
nifty

Kusumgar IPO: कुसुमगर लिमिटेड के आईपीओ की क्लोजिंग हो चुकी है। बीते शुक्रवार को बोली के आखिरी दिन कुल 128.85 गुना बोलियां मिलीं। वहीं, ग्रे मार्केट में भी यह आईपीओ निवेशकों को पॉजिटिव संकेत दे रहा है। आइए डिटेल जान लेते हैं।

कितना हुआ सब्सक्राइब?

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 650 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 1,14,68,094 शेयरों के मुकाबले 1,47,76,17,435 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। क्यूआईबी (पात्र संस्थागत खरीदारों) के लिए रिजर्व हिस्से को 284.10 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 165.46 गुना और खुदरा निवेशकों के कोटे को 26.47 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

ग्रे मार्केट प्रीमियम के क्या संकेत

आईपीओ का इश्यू प्राइस 398 रुपये से 419 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। ग्रे मार्केट में यह आईपीओ पॉजिटिव संकेत दे रहा है। इस आईपीओ का प्रीमियम लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 10 जुलाई को जहां ₹163 रुपये ग्रे मार्केट प्रीमियम था तो 11 जुलाई को ₹165 रुपये का प्रीमियम था। यह करीब 40 पर्सेंट के बराबर है। इस लिहाज से आईपीओ की लिस्टिंग ₹580 रुपये के पार हो सकती है।

यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है। चूंकि यह ऑफर फॉर सेल नहीं है इसलिए मुंबई की इस कंपनी को कोई पैसा नहीं मिलेगा और सारा फंड शेयर बेचने वाले शेयरधारकों को जाएगा।

कब अलॉटमेंट, कब लिस्टिंग

इस आईपीओ के लिए अलॉटमेंट का आधार 13 जुलाई, 2026 को तय होने की उम्मीद है। इस दिन कंपनी अपने रजिस्ट्रार के साथ मिलकर सफल आवेदकों को शेयर बांटने का काम फाइनल करेगी। अलॉटमेंट के बाद, 14 जुलाई को असफल आवेदकों को एप्लीकेशन का पैसा वापस करने और सफल बोली लगाने वालों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट करने की प्रक्रिया होगी। इसके बाद, 15 जुलाई को BSE और NSE पर शेयरों की लिस्टिंग होने की संभावना है। जिन निवेशकों ने इस इश्यू के लिए अप्लाई किया है, वे प्रोसेस पूरा होने के बाद रजिस्ट्रार, Bigshare Services Pvt Ltd की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। स्टेटस को NSE और BSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकता है।

कंपनी के बारे में

बता दें कि वर्ष 1990 में शुरू हुई कुसुमगर लिमिटेड बुने हुए, कोटेड और लैमिनेटेड सिंथेटिक फैब्रिक बनाती है, जिन्हें इंजीनियरर्ड फैब्रिक कहा जाता है। कंपनी ने 31 मार्च, 2026 तक 1000 से अधिक यूनिक स्टॉक कीपिंग यूनिट्स (SKUs) विकसित किए हैं। ये प्रोडक्ट कई तरह के उद्योगों की जरूरतों को पूरा करते हैं, जिनमें एयरोस्पेस और डिफेंस, औद्योगिक और ऑटोमोटिव, आउटडोर और लाइफस्टाइल सेगमेंट शामिल हैं। इसकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में गुजरात में छह और उत्तर प्रदेश में एक फैब्रिकेशन यूनिट शामिल है। कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू FY24 में 467.9 करोड़ रुपये से बढ़कर FY26 में 692 करोड़ रुपये हो गया, जो इसके मुख्य सेगमेंट में अच्छे बिजनेस विस्तार को दर्शाता है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।