कुमार मंगलम बिड़ला ने खरीदे वोडाफोन आइडिया के 4.09 करोड़ शेयर, भाव में उछाल

Feb 09, 2026 10:21 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Stock Marktet Updates: कुमार मंगलम बिड़ला ने 30 जनवरी से 1 फरवरी के बीच खुले बाजार से Vi के कुल 4.09 करोड़ शेयर खरीदे। इनमें से 2.21 करोड़ शेयर 30 जनवरी को औसतन 10.95 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे गए, जबकि 1.88 करोड़ शेयर 1 फरवरी को 11.13 रुपये प्रति शेयर पर खरीदे गए। 

कुमार मंगलम बिड़ला ने खरीदे वोडाफोन आइडिया के 4.09 करोड़ शेयर, भाव में उछाल

वोडाफोन आइडिया के शेयरों में सोमवार, 9 फरवरी को करीब 3% की बढ़ोतरी के साथ कारोबार शुरू हुआ। शेयरों में उछाल प्रमोटर कुमार मंगलम बिड़ला द्वारा पिछले सप्ताह कंपनी के अतिरिक्त शेयर खरीदने के बाद हुआ है। कुमार मंगलम बिड़ला ने 30 जनवरी से 1 फरवरी के बीच खुले बाजार से कुल 4.09 करोड़ शेयर खरीदे। इनमें से 2.21 करोड़ शेयर 30 जनवरी को औसतन 10.95 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे गए, जबकि 1.88 करोड़ शेयर 1 फरवरी को 11.13 रुपये प्रति शेयर पर खरीदे गए। यह खरीद कंपनी की कुल इक्विटी का लगभग 0.03% है।

शेयर प्राइस ट्रेंड

सोमवार को सुबह 10 बजे के करीब वोडाफोन आइडिया के शेयर 2.97 पर्सेंट ऊपर 11.45 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। पिछले 5 दिनों में इसमें 5.25 पर्सेंट की तेजी दर्ज की गई है। जबकि, पिछले एक महीने में यह महज 1.78 पर्सेंट ही चढ़ा है। अगर पिछले छह महीने के प्रदर्शन की बात करें तो यह टेलीकॉम स्टॉक 73 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दिया है। हालांकि, इस साल अबतक इसमें 1.21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। एक साल में यह शेयर 25 पर्सेंट से अधिक चढ़ा है।

प्रमोटरों की हिस्सेदारी: दिसंबर 2025 तक, केएम बिड़ला के पास वोडाफोन आइडिया में 0.02% हिस्सेदारी यानी लगभग 1.94 करोड़ शेयर थे, जबकि सभी प्रमोटरों की इस टेलीकॉम ऑपरेटर में कुल 25.5% हिस्सेदारी है।

आत्मविश्वास का संकेत?

यह नई खरीदारी ऐसे समय में हुई है, जब शेयर की कीमत हाल के हाई से नीचे आ गई है। इससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या प्रमोटर की यह चाल कंपनी में उनके नए विश्वास को दर्शाती है। बता दें वोडाफोन आइडिया के शेयर शुक्रवार को 0.8% की गिरावट के साथ 11.15 रुपये पर बंद हुए थे। एजीआर बकाए पर राहत के बाद दिसंबर में शेयर ने 12.8 रुपये का 52-सप्ताह के हाई को छुआ था।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,