Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़KSH International IPO opens today check GMP and other details here
आज खुल गया एक और मेनबोर्ड IPO, ₹710 करोड़ का साइज, निवेश से पहले चेक करें GMP

आज खुल गया एक और मेनबोर्ड IPO, ₹710 करोड़ का साइज, निवेश से पहले चेक करें GMP

संक्षेप:

KSH International IPO: केएसएच इंटरनेशल आईपीओ आज यानी 16 दिसंबर से खुल गया है। कंपनी के आईपीओ का साइज 710 करोड़ रुपये का है। यह भी एक मेनबोर्ड आईपीओ है। हालांकि, ग्रे मार्केट में केएसएच इंटरनेशल आईपीओ की स्थिति अच्छी नहीं है।

Dec 16, 2025 06:45 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

KSH International IPO: केएसएच इंटरनेशल आईपीओ आज यानी 16 दिसंबर से खुल गया है। कंपनी के आईपीओ का साइज 710 करोड़ रुपये का है। यह भी एक मेनबोर्ड आईपीओ है। हालांकि, ग्रे मार्केट में केएसएच इंटरनेशल आईपीओ की स्थिति अच्छी नहीं है। बता दें, यह आईपीओ 1.09 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगा। वहीं, ऑफर फार सेल के तहत कंपनी 76 लाख शेयर जारी करेगी। केएसएच इंटरनेशल आईपीओ 18 दिसंबर तक खुला रहेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:दूसरे दिन भर गया धाकड़ IPO, मौजूदा GMP से बढ़ा निवेशकों का हौसला

क्या है प्राइस बैंड?

केएसएच इंटरनेशल आईपीओ का प्राइस बैंड 365 रुपये से 384 रुपये है। कंपनी ने 39 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को 14976 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा।

आईपीओ का अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम से 35 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। एनआईआई के लिए कम से कम 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा।

कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 213 करोड़ रुपये

एंकर निवेशकों के लिए यग आईपीओ 15 दिसंबर को खुला था। कंपनी की तरफ से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार 55,46,874 शेयर एंकर निवेशकों को 384 रुपये पर जारी किए गए हैं। जिन एंकर निवेशकों ने दांव लगाया है उनमें एचएसबीसी ग्लोबल इंवेस्टमेंट फंड्स, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी आदि है। बता दें, 41,40,591 शेयर 5 घरेलू म्यूचुअल फंड को जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:160 रुपये पर लिस्टिंग दिखा रहा है GMP, आज से IPO ओपन, कीमत बहुत कम

ग्रे मार्केट में स्थिति खराब

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज संघर्ष कर रहा है। जीएमपी आज भी जीरो रुपये पर है। कंपनी के जीएमपी में कोई भी हरकत नहीं देखने को मिल रही है।

इस कंपनी की स्थापना 1979 में हुई थी। यह देश की तीसरी सबसे बड़ी मैगनेंट वाइंडिंग वायर्स एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी है। केएसएच ब्रांड नाम से कंपनी पावर, रिन्यूएबल, रेलवे, ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रीयल सेक्टर में अपने प्रोडक्ट की सप्लाई करती है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।