Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़KSH International IPO Listing subscribed 87 percent listing on tuesday
3 दिन में भी पूरा नहीं भरा IPO, अब कल है लिस्टिंग, डरा रहा ग्रे मार्केट

3 दिन में भी पूरा नहीं भरा IPO, अब कल है लिस्टिंग, डरा रहा ग्रे मार्केट

संक्षेप:

KSH International IPO Listing: शेयर बाजार में कल यानी मंगलवार को केएसएच इंटरेशनल आईपीओ की लिस्टिंग प्रस्तावित है। यह आईपीओ 3 दिन के सब्सक्रिप्शन ओपनिंग के दौरान पूरा भरा ही नहीं है। अब देखना होगा कि लिस्टिंग के दिन क्या स्थिति रहती है।

Dec 22, 2025 04:53 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

KSH International IPO Listing: शेयर बाजार में कल यानी मंगलवार को केएसएच इंटरेशनल आईपीओ की लिस्टिंग प्रस्तावित है। यह आईपीओ 3 दिन के सब्सक्रिप्शन ओपनिंग के दौरान पूरा भरा ही नहीं है। अब देखना होगा कि लिस्टिंग के दिन क्या स्थिति रहती है। बता दें, ग्रे मार्केट में केएसएच इंटरनेशनल आईपीओ की स्थिति अच्छी नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह आईपीओ 16 दिसंबर से 18 दिसंबर तक खुला हुआ था।

महज 87% ही भरा आईपीओ

Chittorgarh की रिपोर्ट के अनुसार आईपीओ को तीन दिन के ओपनिंग के दौरान महज 87 प्रतिशत ही सब्सक्राइब किया गया। रिटेल कैटगरी में भी आईपीओ पूरा सब्सक्राइब नहीं किया गया। आईपीओ को महज 91 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। क्यूआईबी सेक्शन में आईपीओ को 1.22 गुना और एनआईआई कैटगरी में 0.44 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में मिला कंपनी को ₹4900 करोड़ का काम, सुस्त शेयरों ने बदली चाल

जीरो है जीएमपी?

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। 16 दिसंबर को कंपनी का आईपीओ महज 6 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। यह आईपीओ की ग्रे मार्केट में सबसे मजबूत स्थिति थी।

क्या था प्राइस बैंड?

केएसएच इंटरनेशनल आईपीओ का प्राइस बैंड 365 रुपये से 384 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 39 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14976 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा।

ये भी पढ़ें:झुनझुनवाला फैमिली के निवेश वाले शेयरों को खरीदने की सलाह दे रहे एक्सपर्ट्स

इस मेनबोर्ड आईपीओ का साइज 710 करोड़ रुपये का था। कंपनी ने 1.09 करोड़ फ्रेश शेयर जारी किए हैं। वहीं, ऑफर फार सेल के तहत 76 लाख शेयर जारी करने की बात कंपनी ने कही थी। यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है इसलिए इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह होगी। बता दें, कंपनी का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 15 दिसंबर को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 213 करोड़ रुपये जुटाए थे।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।