
16 दिसंबर को खुल रहा एक और धाकड़ कंपनी का IPO, ₹710 करोड़ है साइज
IPO News: एक और धाकड़ कंपनी का आईपीओ खुलने जा रहा है। हम बात केएसएच इंटरनेशनल आईपीओ (KSH International IPO) की कर रहे हैं। कंपनी का आईपीओ 16 दिसंबर को खुल जाएगा। निवेशकों के पास 18 दिसंबर तक दांव लगाने का मौका रहेगा।
IPO News: एक और धाकड़ कंपनी का आईपीओ खुलने जा रहा है। हम बात केएसएच इंटरनेशनल आईपीओ (KSH International IPO) की कर रहे हैं। कंपनी का आईपीओ 16 दिसंबर को खुल जाएगा। निवेशकों के पास 18 दिसंबर तक दांव लगाने का मौका रहेगा। इस कंपनी के आईपीओ का साइज 710 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 1.09 करोड़ फ्रेश शेयर जारी की है। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 76 लाख शेयर जारी करेगी। आज गुरुवार को केएसएच इंटरनेशनल आईपीओ ने प्राइस बैंड का ऐलान किया है।
क्या है प्राइस बैंड
केएसएच इंटरनेशनल आईपीओ का प्राइस बैंड 365 रुपये से 384 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 39 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को कम से कम 14976 रुपये का इंवेस्टमेंट करना पड़ेगा। यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है इसलिए इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह होगी।
ग्रे मार्केट में यह कंपनी अभी जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रही है।
किसके लिए आईपीओ में कितना हिस्सा?
क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित है। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व है। एनआईआई के लिए 15 प्रतिशत हिस्सा कम से कम रिजर्व रखा गया है।
कंपनी की आर्थिक स्थिति कैसी?
केएसएच इंटरनेशनल लिमिटेड का रेवन्यू वित्त वर्ष 2025 में सालाना आधार पर 39 प्रतिशत बढ़ा था। वहीं, टैक्स भुगतान के बाद प्रॉफिट में 82 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 67.99 करोड़ रुपये रहा था।
क्या करती है कंपनी?
केएसएच इंटरनेशनल लिमिटेड देश की तीसरी सबसे बड़ी मैगनेट बाइंडिग वायर्स की उत्पादन करने वाली कंपनी है। कंपनी केएसएच ब्रांड नाम से सप्लाई करती है। कंपनी एनटीपीसी, पीजीसीआईएल जैसी कंपनियों को अपने प्रोडक्ट बेचती है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





