Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़KSE Ltd Stock going to split into 10 parts check record date here
10 टुकड़ों में बंट रहा है यह स्टॉक, रिकॉर्ड डेट का भी हो गया ऐलान, आज शेयरों में तेजी

10 टुकड़ों में बंट रहा है यह स्टॉक, रिकॉर्ड डेट का भी हो गया ऐलान, आज शेयरों में तेजी

संक्षेप: Stock Split News: बीते 6 महीने के दौरान शेयर बाजार में जिन कंपनियों का प्रदर्शन शानदार रहा है उसमें केएसई लिमिटेड (KSE Ltd) भी है। कंपनी के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया गया है।

Fri, 24 Oct 2025 09:33 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Stock Split News: बीते 6 महीने के दौरान शेयर बाजार में जिन कंपनियों का प्रदर्शन शानदार रहा है उसमें केएसई लिमिटेड (KSE Ltd) भी है। कंपनी के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अगले हफ्ते है रिकॉर्ड डेट

केएसई लिमिटेड ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। कंपनी ने इस स्टॉक स्प्लिट के लिए 28 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। जोकि अगले हफ्ते है।

ये भी पढ़ें:₹79000 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट को DAC से मिली मंजूरी, राडार पर हैं ये कंपनियां

लगातार डिविडेंड देती आ रही है कंपनी

इस कंपनी ने निवेशकों को समय-समय पर डिविडेंड दिया है। आखिरी बार कंपनी सितंबर के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 50 रुपये का डिविडेंड मिला था। इससे पहले कंपनी इसी साल फरवरी के महीने में एक्स डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर 30 रुपये का डिविडेंड निवेशकों को दिया था। बता दें, 2024 में कंपनी हर शेयर पर योग्य निवेशकों को 30 रुपये का डिविडेंड बांटा था।

ये भी पढ़ें:टाटा ट्रस्ट में नई रार, मेहली मिस्त्री के ईमेल ने बढ़ाई टेंशन

शेयरों में आज है तेजी

शुक्रवार की सुबह केएसई लिमिटेड के लिए अच्छी रही है। कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। 9.28 मिनट पर यह स्टॉक बीएसई में 2703 रुपये के आस-पास बना हुआ था। महज 6 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 40 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक अपने पोजीशनल निवेशकों को 12 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न देने में सफल रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।